फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Honey Singh talk about his health crisis and how Shah Rukh Khan Deepika Padukone Akshay Kumar supported him

Honey Singh: जब खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे थे हनी सिंह, तब शाहरुख खान, दीपिका और अक्षय कुमार ने पूछा था हाल-चाल

Sun, 01 Sep 2024 01:54 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 01 Sep 2024 01:54 PM IST
सार

देश के मशहूर और लोकप्रिय रैपर यो यो हनी सिंह एक वक्त शीर्ष पर थे। हालांकि, बाद में स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं की वजह वह लंबे समय तक इंडस्ट्री से दूर रहे थे। अब उन्होंने खुलासा किया है कि इस दौरान शाहरुख खान आदि सितारों ने उनकी काफी मदद की थी। 

विज्ञापन
Honey Singh talk about his health crisis and how Shah Rukh Khan Deepika Padukone Akshay Kumar supported him
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@yoyohoneysingh

विस्तार

हनी सिंह किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह देश के मशहूर रैपर, गायक और संगीत निर्माता हैं। उन्होंने अपने गानों से लगातार लोगों का मनोरंजन किया है। भारतीय संगीत की दुनिया में रैप को लाने में उनका एक अहम योगदान रहा है। इस बीच उन्होंने अपने स्वास्थ्य संकट वाले दौर को लेकर बात की है। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि उनके बुरे दौर में शाहरुख खान, अक्षय कुमार और दीपिका जैसे कलाकारों ने काफी मदद की। गायक ने कहा कि इन बॉलीवुड हस्तियों ने उनके परिवार को फोन कर उनका लगातार हालचाल पूछा। 

विज्ञापन


शाहरुख, दीपिका और अक्षय ने की थी हनी सिंह की मदद
हाल ही में द लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू में हनी सिंह ले उनके सबसे बुरे दौर और गंभीर स्वास्थ्य संकट के बारे में पूछा गया। इसके अलावा उनसे ये भी जानने की कोशिश की गई कि क्या उन्हें उस दौरान इंडस्ट्री के अन्य दोस्तों से कोई समर्थन मिला। इस पर उन्होंने जवाब दिया,"अक्षय पाजी का फोन आता था, वे हाल खबर लेते थे। दीपिका ने डॉक्टर से सलाह लेने को लेकर पूछती थीं और शाहरुख भाई के यहां से नियमित फोन आते थे। वो मेरे परिवार से पूछते थे, मैं तो बात नहीं कर पाता था, सबने बहुत सपोर्ट किया"।
विज्ञापन

Kanguva: अपनी तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी 'कंगुवा'? सूर्या ने बदलाव की वजह बताते हुए किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

कई सुपरहिट गाने बना चुके हैं हनी सिंह
बताते चलें कि अपने स्वर्णिम दौर में हनी सिंह काफी ज्यादा मशहूर थे। इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का गाना लुंगी डांस बनाया, जो एक बड़ी हिट रही थी। यह दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को श्रद्धांजलि देता हुआ एक बेहतरीन गाना है। इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार के लिए फिल्म बॉस के गाने पार्टी ऑल नाइट का निर्माण किया था। ये गाना भी काफी बड़ा हिट रहा था। इसके अलावा भी वह कई सुपहिट बॉलीवुड गानों के लिए जाने जाते हैं। 
GOAT: विजय दलपति की 'गोट' की एडवांस बुकिंग शुरू, फिल्म की क्रिएटिव प्रोड्यूसर अर्चना ने दी जानकारी
हालिया रिलीज एल्बम ग्लोरी को मिली है सफलता
अपने स्वास्थ्य संबंधित समस्या की वजह से वह कई वर्षों तक मनोरंजन जगत से दूर हो गए थे। हालांकि, लंबी अनुपस्थिति के बाद एक बार फिर उन्होंने अपने गाने काला स्टार के साथ एक शानदार वापसी की है। इससे पहले भी वह कुछ गानों के साथ वापसी कर चुके थे, लेकिन उनके कालास्टार को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस ट्रैक ने उनकी खास शैली को फिर से जीवंत किया, जिसने बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में एक प्रमुख रैपर के रूप में उनकी स्थिति की मजबूत की। हनी सिंह वर्तमान में अपनी हालिया रिलीज एल्बम ग्लोरी की सफलता का आनंद ले रहे हैं।

Hrithik Roshan: फूड लवर हैं ऋतिक रोशन, एक समय पर खा सकते हैं 25 समोसे, बोले- 'जब भी मैं कोई...'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed