फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Honey Trehan reveals gullaks kept in Gurudwaras to help recover Satlujs financial losses

क्या 'सतलुज' के नुकसान की भरपाई के लिए गुरुद्वारों में रखे गुल्लक? निर्देशक ने दी जानकारी; कहा, 'कोई पैसा...'

Fri, 07 Aug 2026 08:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 07 Aug 2026 08:03 PM IST
सार

Satluj: फिल्म 'सतलुज' के निर्देशक हनी त्रेहान ने बताया है कि दर्शक इस फिल्म के हुए नुकसान की भरपाई करना चाहते हैं। इसके लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
Honey Trehan reveals gullaks kept in Gurudwaras to help recover Satlujs financial losses
सतलुज - फोटो : एक्स

विस्तार

हनी त्रेहान की फिल्म 'सतलुज' को कुछ दिन पहले जी5 पर रिलीज किया गया। मगर इसे कुछ ही घंटों में हटा दिया गया था। दिलजीत दोसांझ स्टारर इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से मंजूरी नहीं मिली थी। इसकी वजह यह थी कि मेकर्स ने इसमें जरूरी कट नहीं लगाए। इस वजह से फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई। फिल्ममेकर ने अब बताया है कि लोग फिल्म के आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए पैसे इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोग मदद करना चाहते हैं
शुक्रवार को हनी त्रेहान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया। इसमें उन्होंने उस प्यार का जिक्र किया जो 'सतलुज' को तब मिला था जब इसे 3 जुलाई को जी5 पर रिलीज किया गया था। उन्होंने कहा कि यह फिल्म जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन को सम्मान देने का एक मौका थी। फिल्ममेकर ने आगे कहा, 'हमें लोगों के कई मैसेज, कॉल और ट्वीट मिल रहे हैं। लोग हमसे, खालड़ा परिवार से और दिलजीत भाई से संपर्क करके अपना समर्थन देना चाहते हैं। वो  नुकसान की भरपाई के लिए पैसे से मदद करना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Honey Trehan reveals gullaks kept in Gurudwaras to help recover Satlujs financial losses
हनी त्रेहान - फोटो : एक्स
गुरुद्वारों में रखे गए हैं गुल्लक
उन्होंने आगे लिखा था, हमें यह भी पता चला है कि गुरुद्वारों में गुल्लक रखे गए हैं, जिनमें शुभचिंतक 'सतलुज' के नुकसान की भरपाई के लिए मेरे प्रोड्यूसर्स की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा भारत और विदेश, दोनों जगहों पर हो रहा है। हम इस भावना के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'आपका प्यार और समर्थन ही काफी है। पूरे सम्मान के साथ हम अपनी फिल्म के लिए कोई पैसा, तोहफा या दान स्वीकार नहीं कर सकते।'

प्रदीप रावत की प्रेयर मीट में रो पड़े बेटे विक्रमादित्य रावत, अखिलेंद्र मिश्रा और सुनील पाल समेत पहुंचे ये सेलेब्स

विज्ञापन

हनी ने दान लेने से किया इंकार
हनी ने कहा कि उन्होंने और उनके प्रोड्यूसर्स ने यह मान लिया है कि आर्थिक नुकसान के बावजूद 'सतलुज' की अपनी एक विरासत होगी।  उन्होंने लिखा, 'फिल्म या किसी सेवा या दान के नाम पर किसी के भी द्वारा इकट्ठा किए गए पैसे का 'सतलुज' टीम से कोई लेना-देना नहीं है।'

Honey Trehan reveals gullaks kept in Gurudwaras to help recover Satlujs financial losses
सतलुज फिल्म रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम-@Zee5
क्या बोले मिनिस्ट्री के अधिकारी?
जब 48 घंटों के भीतर 'सतलुज' को जी5 से हटा दिया गया, तो इंफॉरमेशन मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने एएनआई से कहा 'सतलुज के पास थिएट्रिकल रिलीज के लिए जरूरी सर्टिफिकेशन नहीं था। सर्टिफिकेशन प्रोसेस का पालन करने के बजाय, मेकर्स ने फिल्म का टाइटल बदल दिया और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed