सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Insider Reveals Samay Raina Was Nervous During India's Got Latent Alia Bhatt Episode

‘नर्वस थे समय रैना’, लाइव ऑडियंस में मौजूद रहे शख्स ने किया खुलासा; बताया कैसे शूट हुआ ‘IGL 2’ का पहला एपिसोड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 20 May 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

India's Got Latent 2: समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का अगला सीजन जल्द आ सकता है, और खबरें हैं कि पहले एपिसोड में ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट आने वाली हैं। इसको लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

Insider Reveals Samay Raina Was Nervous During India's Got Latent Alia Bhatt Episode
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में पहुंचीं आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

एक्ट्रेस आलिया भट्ट के फैंस इन दिनों काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि खबरें हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही इंडियाज गॉट लेटेंट के नए सीजन में नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Trending Videos

समय रैना थोड़े नर्वस लग रहे थे
हाल ही में रोशन साहू नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया कि उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का पहला एपिसोड लाइव देखा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह उन 80 लोगों में शामिल थे, जिन्होंने शो की लाइव शूटिंग अटेंड की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोशन ने बताया कि आलिया भट्ट इस एपिसोड की स्पेशल गेस्ट थीं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में समय रैना थोड़े नर्वस लग रहे थे और पहले सीजन से जुड़े किस्से सुना रहे थे, लेकिन जैसे ही पैनल शो में शामिल हुआ, समय अपने पूरे अंदाज में आ गए। उनके मुताबिक, शो पहले सीजन की तरह ही बेहद मजेदार और हंसी से भरपूर था।

विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Roshan Sahu (@roshan.sahu.life)

Insider Reveals Samay Raina Was Nervous During India's Got Latent Alia Bhatt Episode
इंडियाज गॉट लेटेंट - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले साल शो को लेकर हुआ था विवाद
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का पहला सीजन पिछले साल आया था। शो को काफी पसंद किया गया था और इसका हर एपिसोड मिलियंस में व्यूज हासिल कर रहा था। लेकिन शो के एक एपिसोड के दौरान हुए विवाद के बाद शो पूरी तरह से विवादों में घिर गया।

विवादित एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्वा मुखीजा और जसप्रीत सिंह पैनल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे। जबकि समय रैना और बलराज भी पैनल में मौजूद थे।

इसी दौरान रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट से कुछ आपत्तिजनक सवाल कर दिया था, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया था। बाद में इस मामले में रणवीर और समय समेत एपिसोड में शामिल हुए गेस्ट पर एफआईआर भी हुई थी।

Insider Reveals Samay Raina Was Nervous During India's Got Latent Alia Bhatt Episode
आलिया भट्ट का कान लुक - फोटो : instagram

इस फिल्म में नजर आएंगी आलिया भट्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया इस शो में अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ का प्रमोशन करती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी भी लीड रोल में हैं। ‘अल्फा’ को यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- ‘ऑफ कैंपस’ की इस एक्ट्रेस ने दिलाई महिमा चौधरी की याद, इंटरनेट पर मचा हंगामा; फैंस ने कहा- ‘कार्बन कॉपी’

फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed