फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   International link in Rohit shetty case shooters got funding from Nepal

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन, इस देश से हुई थी फंडिंग; क्राइम ब्रांच का दावा

Sat, 28 Feb 2026 10:13 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 28 Feb 2026 10:13 AM IST
सार

Rohit Shetty Firing Case: हाल ही में निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई थी। इससे सिनेमा जगत के लोग सकते में आ गए थे। इस मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है।
 

विज्ञापन
International link in Rohit shetty case shooters got funding from Nepal
रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty

विस्तार

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई वाले घर पर फायरिंग मामले में जांच जारी है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ बड़े सुराग लग रहे हैं। मामले में क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि शूटर्स को मोटी रकम दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए एटीएम के जरिए फंडिंग पड़ोसी देश नेपाल से हुई थी। फंडिंग की पुष्टि के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

International link in Rohit shetty case shooters got funding from Nepal
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
जांच में अब तक क्या हुआ?
मुंबई क्राइम ब्रांच की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फायरिंग को अंजाम देने वाले शूटर्स को नेपाल से रकम दी गई थी। यह रकम सीधे बैंक खातों में जमा कराई गई थी, जिसमें एटीएम के जरिए कैश ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल किया गया था। बताया जाता है कि आरोपियों के खाते में रकम अज्ञात व्यक्ति के जरिए डाली गई थी। पुलिस सभी की बैंक डिटेल्स खंगाल रही है। 
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, इस लेनदेन का कनेक्शन नेपाल से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। जांच में यह भी सामने आया है कि इस मामले में आगरा से पकड़े गए आरोपियों को अक्सर फंडिंग की जाती थी।

'किसी भी फिल्म से ज्यादा फायदेमंद है शाहरुख खान की टीम KKR', करण जौहर ने बताया इस चीज के दीवाने हैं अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बैंकों से मांगी जानकारी
क्राइम ब्रांच ने जांच के लिए संबंधित बैंकों को आधिकारिक पत्र भेजकर आरोपियों के खातों की जानकारी मांगी है। इसमें बैंक स्टेटमेंट, ट्रांजैक्शन हिस्ट्री और रकम जमा करने वाले व्यक्ति की जानकारी मांगी गई है। पुलिस को शक है कि मामले में बाहर की आतंकी शक्तियां भी शामिल हो सकती हैं।
विज्ञापन

12 आरोपी हुए गिरफ्तार
ख्याल रहे कि रोहित शेट्टी के जुहू वाले बंगले पर अचानक कुछ हमलावरों ने गोलीबारी की थी। हमले में किसी को चोट नहीं पहुंची है। मामले में पुलिस 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। ये गिरफ्तारियां उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed