Saif Ali Khan: बर्थडे बॉय सैफ अली खान ने बनाया इंस्टाग्राम अकाउंट? बहन सोहा अली खान ने पोस्ट में दिया हिंट
Saif Ali Khan Instagram Account: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को बहन सोहा ने प्यारा सा बर्थडे विश किया। हालांकि साथ ही इशारों-इशारों में बहन ने भाई के इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर भी एक टिप्पणी कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोहा अली खान ने भाई को किया विश
सोहा अली खान ने अपने भाई के जन्मदिन पर अपनी शादी के दिन की एक यादगार तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों भाई-बहन की खूबसूरत बॉन्डिंग साफ नजर आ रही थी। इस इमोशनल पल को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'कुछ पल हमेशा के लिए आपकी यादों में बस जाते हैं। यह पल उस फैसले से ठीक 30 मिनट पहले का है, जो मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला था। आप जल्दी आ गए थे और हमने एक प्लेट पपीते के साथ थोड़ी देर साथ में बिताई।'
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Interview: ‘सारे जहां से अच्छा’ के सेट पर हर वक्त होते थे पांच मैकेनिक, पढ़िए प्रतीक-अनूप और सनी से हुई बातचीत
सैफ के इंस्टाग्राम अकाउंट का जिक्र
इसके बाद सैफ अली खान के इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर भी सोहा ने जिक्र किया। उन्होंने सैफ को संबोधित करते हुए लिखा, 'अब मुझे आपको कॉल करना होगा क्योंकि आप इंस्टाग्राम पर नहीं हैं और ये पोस्ट पढ़ेंगे नहीं... (या क्या आप हैं?)' बस फिर क्या था, इस एक लाइन ने फैंस के बीच हलचल मचा दी। क्या वाकई अब सैफ अली खान इंस्टाग्राम पर हैं? क्या उन्होंने गुपचुप तरीके से सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रख लिया है? यही सवाल सोशल मीडिया पर अब हर कोई करने लगा है।
सोहा के पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स
सोहा के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, मैं सैफ को इंस्टाग्राम पर आने की पेटिशन साइन करता हूं!' वहीं एक दूसरे ने लिखा, “करीना उन्हें इंस्टाग्राम पर ले ही आएंगी..हाहा'। हालांकि सैफ को हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक से दूर रखने वाला सितारा माना गया है। वो सोशल मीडिया से दूर रहते हैं और उनकी मौजूदगी अक्सर उनकी पत्नी करीना कपूर खान की इंस्टाग्राम पोस्ट्स के जरिए ही देखने को मिलती है।