ईशान खट्टर ने तस्वीरों और वीडियो के जरिए दिखाया 2025 का सफर, फैंस से कही खास बात; सेलेब्स ने किए कमेंट
Ishaan Khatter: ईशान खट्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने साल 2025 के कुछ फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं। इसके साथ उन्होंने एक प्यारी पोस्ट लिखी है। आइए जानते हैं इसमें क्या है?
विस्तार
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ईशान खट्टर ने पिछले साल की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। उनका सबसे यादगार पल उनकी फिल्म 'होमबाउंड' का ऑस्कर में पहुंचना था। तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'यह साल कितना शानदार रहा। मैंने इसे 20 स्लाइड्स में समेटने की कोशिश की लेकिन नहीं कर पाया। आप सभी के अविश्वसनीय प्यार के लिए धन्य और आभारी हूं। तहे दिल से शुक्रिया। अब अपने अंदर बहुत जोश के साथ आगे बढ़ रहा हूं। मेरे पास देने के लिए बहुत कुछ है। चलो 2026 में चलते हैं। मैं तैयार हूं।'
ईशान खट्टर की पोस्ट को कई लोगों ने लाइक किया और इस पर कमेंट किया है। मृणाल ठाकुर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है 'आप पर गर्व है।' फिल्म निर्माता निखिल तनेजा ने कमेंट बॉक्स में दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। एक यूजर ने लिखा है 'आप सबसे अच्छे हैं। हमें आपसे प्यार है।'
'बॉर्डर 2' के नए गाने में अनु मलिक ने मांगा क्रेडिट, कहा- मेरे और जावेद अख्तर के योगदान से इंकार नहीं कर सकते
ईशान खट्टर ने 2017 में 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने 'धड़क' (2018) से बॉलीवुड में डेब्यू किया। आखिरी बार उन्हें फिल्म 'होमबाउंड' (2025) में देखा गया। इस फिल्म को 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।