ऋतिक रोशन ने सबा आजाद के साथ किया डांस? अपने डबल थंब को लेकर किया बड़ा खुलासा
Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने साल के आखिरी दिन इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। इसमें वह डांस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने डबल अंगूठे को लेकर एक बात कही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
ऋतिक रोशन ने साल 2025 के आखिरी दिन इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन की डांस करते हुए परछाईं दिख रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद डांस कर रही हैं। उनके साथ उन्होंने परछाईं में हाथ से दिल बनाया है। हालांकि दिल अच्छा नहीं बना है। इस पर उन्होंने लिखा है 'हाथ से ठीक से दिल न बना पाना बड़ी चीज है। मैं अपने डबल अंगूठे की वजह से इसे नहीं बना सकता। बहुत बड़ा खुलासा।'
ऋतिक रोशन ने पोस्ट में लिखा है 'कुछ खुशी से नाचते हुए परछाइयों की तस्वीर ली है। ऐसा लग रहा है कि 2025 का अंत बहुत ही खुशी के साथ होने वाला है। अपने सभी फैंस को प्यार भेज रहा हूं। मैं यह नया साल खास तौर पर आप लोगों को समर्पित करता हूं। सभी को 2026 की शुभकामनाएं।'
2025 के लिए एहसानमंद हैं कियारा आडवाणी, नए साल के स्वागत की कर लीं ये तैयारियां; शेयर की तस्वीरें
ऋतिक रोशन और सबा आजाद काफी वक्त से एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। उन्होंने 2022 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। वह अक्सर सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर करते हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह जल्द ही शादी कर सकते हैं।