सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ismail Darbar Called Sanjay Leela Bhansali Arrogant Says could Not Work With Him Even For 100 Crore

Ismail Darbar: इस्माइल दरबार ने संजय लीला भंसाली को बताया अहंकारी, बोले- ‘उनके साथ कभी नहीं करूंगा काम’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 08 Oct 2025 08:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Sanjay Leela Bhansali-Ismail Darbar: कभी बॉलीवुड की हिट निर्देशक-संगीतकार की जोड़ी रहे भंसाली और इस्माइल दरबार, अब एक-दूसरे के दुश्मन बन चुके हैं। अब इस्माइल दरबार ने बताई झगड़े की वजह और भंसाली पर लगाए कई आरोप।

Ismail Darbar Called Sanjay Leela Bhansali Arrogant Says could Not Work With Him Even For 100 Crore
इस्माइल दरबार और संजय लीला भंसाली - फोटो : इंस्टाग्राम-@ismaildarbarofficial और सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां रही हैं, जिन्होंने साथ मिलकर अच्छा काम किया है। हालांकि, इन जोड़ियों में बाद में ऐसी तकरार भी हुई कि फिर दोबारा कभी साथ नहीं आए। ऐसी ही एक जोड़ी रही है निर्देशक संजय लीला भंसाली और संगीतकार इस्माइल दरबार की। दोनों ने साथ में कई हिट गाने दिए हैं। लेकिन बाद में ऐसी तकरार हुई कि दोनों ने साथ में कभी काम नहीं किया। अब इस्माइल दरबार ने भंसाली के साथ अपने मनमुटाव पर खुलकर बात की और बताया कि अब वो कभी उनके साथ काम नहीं करेंगे।

Trending Videos

इस वजह से इस्माइल दरबार और भंसाली में आई दरार
विक्की लालवानी के साथ यूट्यूब पर बातचीत के दौरान इस्माइल दरबार ने संजय लीला भंसाली के साथ अपने मतभेदों पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्हें अहंकारी बताया। झगड़े की वजह एक घटना है। दरअसल, एक आर्टिकल में इस्माइल दरबार के संगीत को ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की रीढ़ बताकर उनकी प्रशंसा किए जाने के बाद काम करने का तरीका बदल गया। हालांकि, रिपोर्ट में स्टार कास्ट की तारीफ की गई, लेकिन संगीत को शो का सबसे मजबूत पक्ष बताया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, इसे पढ़ने के बाद भंसाली को लगा कि इस्माइल दरबार ने यह कहानी गढ़ी है और मीडिया में ऐसी खबरें चलवाई हैं, जिसके कारण उनके बीच दरार आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए छोड़ी ‘हीरामंडी’
अब इस बारे में बात करते हुए इस्माइल दरबार ने बताया कि मैंने भंसाली से कहा, ‘देखो, अगर मुझे खबर देनी ही पड़े, तो मैं तुमसे नहीं डरूंगा; मैं साफ कह दूंगा कि हां, मैंने करवाया है।’ असल में मुझे अभी भी नहीं पता कि वह आदमी कौन था, लेकिन उसने वह खबर दी और संजय को पता चल गया। संजय ने मुझे अपने दफ्तर में बुलाया और पूछा, 'इस्माइल, तुम ऐसा कैसे कह सकते हो?' उसके बाद उसने कहा, 'ठीक है, जाने दो।' उसके बाद मुझे समझ आया कि जाने दो का असल में मतलब यही था कि देर-सवेर वह मुझे ऐसी स्थिति में डाल देगा जहां मुझे खुद हीरामंडी छोड़नी पड़ेगी। ऐसा होने से पहले ही मैंने खुद हीरामंडी छोड़ दी।

भंसाली में मुझे लेकर था डर
यह पूछने पर कि क्या भंसाली ने उन्हें वापस बुलाने की कोशिश की थी? इस्माइल दरबार ने कहा, ‘वह क्यों बुलाएंगे? वह समझते हैं - जब रीढ़ इस्माइल दरबार हैं, ‘हम दिल दे चुके सनम’ में मैं रीढ़ था, ‘देवदास’ में भी मैं रीढ़ था। यह मैं नहीं कह रहा, उनके पीआर ने कहा है। यह पहले पन्ने पर छपा था। तो मैंने उनका अहंकार देख लिया था। उनके मन में यह डर बैठ गया था कि मैं इतनी मेहनत करता हूं और श्रेय यह ले जाते हैं। संगीतकार ने यह भी बताया कि वह भंसाली के साथ ‘गुजारिश’ में काम करने वाले थे, लेकिन ‘हम दिल दे चुके सनम’ के दौरान उनके बीच हुई बहस ‘देवदास’ के दौरान पहले ही बढ़ चुकी थी। यही नहीं उन्होंने दावा किया कि भंसाली ने पीआर टीमों को मेरा इंटरव्यू न लेने का निर्देश भी दिया था।

Ismail Darbar Called Sanjay Leela Bhansali Arrogant Says could Not Work With Him Even For 100 Crore
इस्माइल दरबार और संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

100 करोड़ रुपए दें फिर भी नहीं करूंगा भंसाली के साथ काम
इस्माइल दरबार ने साफ कहा कि अब उनके और संजय लीला भंसाली के बीच पूरी तरह से अनबन हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि अगर आज संजय आकर मुझसे कहें, 'मेरी फिल्म का संगीत बना दो, मैं तुम्हें 100 करोड़ रुपए दूंगा', तो मैं उनसे कह दूंगा, 'पहली फुर्सत में चले जा यहां से।'

‘देवदास’ और ‘हम दिल दे चुके सनम’ में इस्माइल दरबार ने दिया संगीत
इस्माइल दरबार ने संजय लीला भंसाली के साथ ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदास’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। इन दोनों ही फिल्मों का संगीत इस्माइल दरबार ने ही दिया है। दोनों फिल्मों के गानों को काफी पसंद किया गया। जिस हीरामंडी को लेकर दोनों में विवाद हुआ था, अंत में वो ‘हीरामंडी’ साल 2024 में नेटफ्लिक्स पर एक सीरीज के रूप में रिलीज हुई। इसमें संजय लीला भंसाली ने ही खुद संगीत दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed