फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jai Shree Ram Song from Prabhas Kriti Sanon starrer film Adipurush directed by Om Raut has been released

Jai Shree Ram Song: इंतजार खत्म! आदिपुरुष का पहला गाना 'जय श्री राम' रिलीज, रोंगटे खड़े कर रहा लिरिक्स

Sat, 20 May 2023 04:28 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 20 May 2023 04:28 PM IST
सार

प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' का पहला गाना 'जय श्री राम' रिलीज हो गया है। इसके लिरिक्स और दृश्य रोंगटे खड़े करने वाले हैं। 
 

विज्ञापन
Jai Shree Ram Song from Prabhas Kriti Sanon starrer film Adipurush directed by Om Raut has been released
जय श्री राम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हालिया रिलीज मोस्ट अवेटेड फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं, अब इस मूवी का पहला गाना 'जय श्री राम' रिलीज कर दिया गया है, जिसके सामने आते ही सोशल मीडिया की हलचल बढ़ गई है। 

विज्ञापन

'जय श्री राम' गाना रिलीज 

शनिवार को, फिल्म 'आदिपुरुष' के निर्माताओं ने आखिरकार मोस्ट अवेटेड वीडियो सॉन्ग 'जय श्री राम' को रिलीज कर दिया। मनोज मुंतशिर शुक्ला के जरिए लिखे गए इस गाने के बोल रोंगटे खड़े करने वाले हैं, और दृश्यों के साथ यह पूरी तरह फिट बैठ रहा है। गाने का संगीत अजय-अतुल ने दिया है, जो सामने आने के बाद से ही यूट्यूब पर छा गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

गाना देख झूम उठे फैंस 

गाने के दृश्य दिल छूने वाले हैं। जहां प्रभास, श्रीराम के किरदार में काफी जंच रहे हैं। तो वहीं, कृति सेनन जानकी के रूप में अपनी सुंदरता से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। गाने के लिरिक्स को सुनने और वीडियो को देखने के बाद फैंस इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, 'मनोज मुंतशिर सर डिवाइन लिरिक्स को सलाम।' दूसरे ने लिखा है, 'आदिपुरुष के मेकर्स हर दिन रोंगटे खड़े कर रहे हैं।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'यह गाना पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।


Hrithik Roshan: ऋतिक ने जूनियर एनटीआर को तेलुगु में किया बर्थडे विश, 'वॉर 2' में साथ काम करने का दिया संकेत?

आदिपुरुष की रिलीज डेट 

फिल्म 'आदिपुरुष' की बात करें तो, ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म महाकाव्य रामायण पर आधारित है। फिल्म में राम के रूप में प्रभास, जानकी के रूप में कृति सेनन और लक्ष्मण के किरदार में सनी सिंह हैं। सैफ अली खान को रावण की भूमिका में देखा जाना है। कृष्ण कुमार, राजेश नायर, भूषण कुमार, प्रसाद सुतार और ओम राउत के जरिए निर्मित यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। नौ मई को जारी किए गए ट्रेलर ने फैंस के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ाया हुआ है। यह 24 घंटों मे सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी ट्रेलर साबित हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed