फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Janhvi Kapoor Reacts On Comparison Of Param Sundari And Chennai Express Says I Am Happy But Both Are Different

Janhvi Kapoor: ‘परम सुंदरी’ की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से तुलना पर जान्हवी ने जताई खुशी, कहा- अलग हैं दोनों फिल्में

Wed, 27 Aug 2025 10:22 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 27 Aug 2025 10:22 AM IST
सार

Param Sundari: जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हालांकि, रिलीज से पहले ही फिल्म की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से तुलना किए जाने पर, अब एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानिए जान्हवी ने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor Reacts On Comparison Of Param Sundari And Chennai Express Says I Am Happy But Both Are Different
जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म ‘परम सुंदरी’ लगातार चर्चाओं में बनी है। फिल्म अपनी रिलीज को तैयार है। हालांकि, फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही ‘परम सुंदरी’ की तुलना शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से की जा रही है। फिल्म की कहानी और कॉन्सेप्ट भी ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से मिलता-जुलता लग रहा है। अब इस तुलना पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

जान्हवी बोलीं- मुझे पसंद है ‘चेन्नई एक्सप्रेस’
मिर्ची प्लस के साथ बातचीत के दौरान जान्हवी ने रोहित शेट्टी की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से अपनी फिल्म की तुलना किए जाने और दोनों में समानताएं बताए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्लॉकबस्टर फिल्म के साथ अपनी फिल्म की तुलना किए जाने पर खुशी जताई। हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस ने स्पष्ट किया कि दोनों फिल्में पूरी तरह से एक-दूसरे से अलग हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ बहुत पसंद है। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा संदर्भ है। मैं इसे एक तारीफ के तौर पर लेती हूं। यह फिल्म 10 साल पहले रिलीज हुई थी। निश्चित रूप से ये दोनों फिल्में एक जैसी नहीं हैं।’ साथ ही जान्हवी ने लोगों से दक्षिण के किरदारों को लेकर एकमत न होने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन

मैं फिल्म में आधी तमिल और आधी मलयाली हूं
दोनों फिल्मों को एक जैसा बताने पर जान्हवी ने कहा कि ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ एक हिट फिल्म है। लेकिन दीपिका ने फिल्म में एक तमिलियन की भूमिका निभाई है। जबकि मैं एक आधी तमिल, आधी मलयाली लड़की की भूमिका में हूं। अगर आप इसके बारे में सोचें, तो उन लोगों की ओर से एक सामान्यीकरण हो रहा है जो दोनों फिल्मों की तुलना कर रहे हैं। मैं फिल्म में केरल से हूं और दक्षिण के सभी लोगों को एक साथ नहीं रखा जा सकता है। यह पूरी तरह से एक अलग परिवेश है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Janhvi Kapoor: ‘परम सुंदरी’ का प्रमोशन करने सिद्धार्थ संग दिल्ली पहुंचीं जान्हवी, जानिए क्या देखकर हुईं दीवानी

हर साल नहीं आतीं ऐसी फिल्में
अभिनेत्री ने आगे कहा कि इसी तरह से ‘2 स्टेट्स’ भी ऐसी ही फिल्म थी, लेकिन यह ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के बाद आई थी। इस तरह की फिल्में हर साल रिलीज नहीं होती हैं। मुद्दा यह है कि लोग हमारी तुलना किसी ऐसी चीज से नहीं कर रहे हैं जिसे भुला दिया जाना चाहिए। ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ एक चर्चित फिल्म थी, जिसमें प्रतिष्ठित किरदार और अभिनेता थे। हमारी फिल्म उससे पूरी तरह से अलग है।

29 अगस्त को रिलीज होगी 'परम सुंदरी'
तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित 'परम सुंदरी' 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह साउथ की लड़की और दिल्ली के लड़के की प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed