फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Javed Akhtar on portrayal of woman in cinema said Madhuri Dixit Sridevi did not get one big role in the films

Javed Akhtar: सिनेमा में महिला किरदारों के चित्रण पर बोले जावेद अख्तर, माधुरी और श्रीदेवी का भी किया जिक्र

Sat, 31 Aug 2024 11:21 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 31 Aug 2024 11:21 AM IST
सार

जावेद अख्तर ने हिंदी सिनेमा में कई शानदार फिल्मों की कहानी लिखी है। हाल में ही अभिनेता ने सिनेमा में महिलाओं के चित्रण को लेकर बात की है, इस दौरान उन्होंने माधुरी दीक्षित और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का भी जिक्र किया है। 

विज्ञापन
Javed Akhtar on portrayal of woman in cinema said Madhuri Dixit Sridevi did not get one big role in the films
जावेद अख्तर - फोटो : एक्स

विस्तार

जावेद अख्तर हिंदी सिनेमा का बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई शानदार और कालजयी फिल्मों की कहानी लिखी है। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई शानदार फिल्में और सदाबहार गाने दिए हैं। अपने कलम के जरिए प्रेम की बातें करने वाले जावेद, बेबाकी से अपनी बात कहने के लिए भी काफी मशहूर हैं। हाल में ही इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान दिग्गज लेखक सह गीतकार ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली होने के बावजूद श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित को एक भी बड़ा किरदार नहीं मिला।

विज्ञापन


'समस्याएं पैदा तब होती हैं, जब नैतिकता स्पष्ट न हो'
जावेद अख्तर और उनकी बेटी जोया अख्तर ने सिनेमा और पर्दे पर कहानी कहने के अंदाज को लेकर अपनी राय व्यक्त की है। इस दौरान उन्होंने महिला पात्रों के चित्रण और महिलाओं के बारे में समकालीन समाज की समझ पर भी बात की। उन्होंने कहा, “लेखक समाज का हिस्सा है, जो उसी हवा में सांस लेता है। इसी तरह बेहतरीन किरदार मिलते हैं।” उन्होंने साहेब, बीवी और गुलाम में मीना कुमारी, मदर इंडिया में नरगिस और गाइड में वहीदा रहमान का उदाहरण देकर अपनी बात को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि समस्या तब पैदा होती हैं, जब नैतिकता स्पष्ट नहीं होती।
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: 'कल्कि 2898 एडी' में बिग बी के बॉडी डबल थे सरकटा, अमिताभ ने लंबाई देखकर किया था ये मजाक
विज्ञापन
विज्ञापन

माधुरी और श्रीदेवी को नहीं मिलीं बड़ी भूमिकाएं- जावेद अख्तर
उन्होंने श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों किसी भी अभिनेत्री से कम प्रतिभाशाली नहीं थीं। उन्होंने कहा, "इन दो लड़कियों को देखिए श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित। वे अपने समय की किसी भी तथाकथित नायिका से कम प्रतिभाशाली नहीं थीं, लेकिन क्या उन्हें कोई बड़ी भूमिका मिली? वजह ये नहीं थी कि कोई उनका दुश्मन था, लेकिन उस समय, समाज समकालीन महिला को लेकर स्पष्ट नहीं था।" जावेद ने आगे कहा कि हम अभी भी अंधेरे में भटकते हुए एक आधुनिक महिला को खोजने की कोशिश कर रहे हैं। 
Suparna Anand: सुपर्णा ने मॉलीवुड में कास्टिंग काउच के बारे में की बात, कहा- इंडस्ट्री में हमेशा से ही मौजूद है
जोया की फिल्म में दिखी समकालीन महिला
वरिष्ठ गीतकार ने एक गौरवान्वित पिता के तौर पर खुलासा करते हुए कहा कि उनकी बेटी ने उनसे अनुरोध किया कि वो उनकी तारीफ ना करें। गीतकार ने कहा कि जोया को थोड़ी शर्मिंदा हो जाती हैं, जब उनके पिता उनकी तारीफ करते हैं। इस दौरान जावेद ने कहा कि केवल जोया की फिल्म में ही उन्हें समकालीन महिला को देखने का अवसर मिला है। पिछले महीने वी आर युवा के शो बी ए मैन, यार में जावेद ने सिनेमा की आधुनिक महिलाओं के चित्रण पर विस्तार से चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जब कोई व्यक्ति वह दिखावा करता है, जो वह नहीं है तो वह अतिशयोक्ति होती है। 

सुधांशु से लड़ाई की अफवाहों के बीच रूपाली का क्रिप्टिक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed