{"_id":"65d334490b1727605e0de93a","slug":"jiah-khan-birth-anniversary-know-the-unknown-facts-about-housefull-actress-love-life-and-filmy-career-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jiah Khan Birth Anniversary: 'रंगीला' देख जगी थी जिया के मन में अभिनय की इच्छा, फिर इस फिल्म से किया था डेब्यू","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jiah Khan Birth Anniversary: 'रंगीला' देख जगी थी जिया के मन में अभिनय की इच्छा, फिर इस फिल्म से किया था डेब्यू
Tue, 20 Feb 2024 08:19 AM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Tue, 20 Feb 2024 08:19 AM IST
सार
बॉलीवुड इंडस्ट्री में जिया का फिल्मी करियर काफी छोटा रहा, लेकिन उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया। तो आइए जानते हैं जिया की बर्थ एनिवर्सरी पर उनके बारे में कुछ बातें...
विज्ञापन
जिया खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा जिया खान की आज यानी 20 फरवरी को बर्थ एनिवर्सरी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में जिया का फिल्मी करियर काफी छोटा रहा, लेकिन उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया। जिया का असली नाम नफीसा खान था। जिया का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। जिया के पिता अली रिजवी खान भारतीय अमरीकी हैं और मां रबिया अमीन हिंदी फिल्म की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। तो आइए जानते हैं जिया की बर्थ एनिवर्सरी पर उनके बारे में कुछ बातें...
डांस और गायिकी में भी माहिर थीं जिया
जिया की मां रबिया भी एक अभिनेत्री हैं, वे फिल्म ‘दूल्हा बिकता है’ का हिस्सा रही हैं। जब छह साल की थीं, तब रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'रंगीला' से काफी प्रभावित हुई थीं। इस फिल्म को देखने के बाद ही उन्होंने अभिनेत्री बनने की ठान ली थी। जिया एक न सिर्फ एक अदाकारा, बल्कि एक ऑपेरा सिंगर भी थीं। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने छ: पॉप गानों की रिकॉर्डिंग की थी। जिया को डांस का भी बेहद शौक था। एक्ट्रेस साल्सा, जैज़, कत्थक, बैले, रेगी और बेली डांस भी करती थीं।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar: टाॅम क्रूज के स्टंट के बारे में बोले अक्षय कुमार, इतने बजट में तो हमारी दो-तीन फिल्में बन जाएंगी!
विज्ञापन
इन फिल्मों में किया काम
जिया ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘निशब्द’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। जिया आमिर खान स्टारर सुपरहिट फिल्म ' गजनी' का भी हिस्सा रहीं। उन्होंने फिल्म हाउसफुल में अक्षय कुमार के अपोजिट किरदार निभाया है।
सूरज पंचोली के साथ जुड़ा नाम
जिया की निजी जिंदगी की बात करें, तो बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ उनके अफेयर की खबरें भी आई थीं। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। जिया ने साल 2013 में दुनिया को अलविदा कह दिया। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस डिप्रेशन का शिकार थीं, जिसकी वजह से उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
यह भी पढ़ें: BAFTA 2024: 77वें बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स के ये पल बने यादगार, माइकल फॉक्स के इस अंदाज ने छू लिया दर्शकों का दिल