फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jigra actress Alia Bhatt and Ramayan actor Ranbir Kapoor enjoying in Paris Ranbir new look is talk in town

Ranbir Kapoor: पेरिस में छुट्टियां मना रहे हैं रणबीर-आलिया, वायरल तस्वीर में रणबीर की दाढ़ी ने बटोरी चर्चा

Mon, 23 Sep 2024 02:34 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 23 Sep 2024 02:34 PM IST
सार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों पेरिस में अपनी छुट्टिया बीता रहे हैं। इस बीच रेडिट पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें रणबीर दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं। इसे लेकर कुछ फैंस ये उम्मीद जता रहे हैं कि उन्होंने रामायण वाले लुक से ब्रेक लिया है। 
 

विज्ञापन
Jigra actress Alia Bhatt and Ramayan actor Ranbir Kapoor enjoying in Paris Ranbir new look is talk in town
रणबीर-आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणबीर कपूर बॉलीवुड के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्हें उनकी बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए जाना जाता है। उन्होंने पर्दे पर हर तरह के किरदार निभाए हैं तथा विभिन्न जॉनर की फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी दिखाई है। रॉकस्टार, बर्फी आदि कई फिल्मों में उनकी शानदार अदाकारी के लिए उन्हें आज भी काफी सराहना मिलती है। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म रामायण को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। इस बीच वह अपनी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ पेरिस में घूमते नजर आए हैं। 

विज्ञापन


पेरिस में छुट्टिया मना रहे हैं रणबीर-आलिया 
आलिया और रणबीर हाल में ही पेरिस में छुट्टियां मनाते हुए नजर आए हैं। हालांकि, कुछ फैंस ने उम्मीद जताई है कि अभिनेत्री पेरिस फैशन वीक में शामिल हो सकती हैं। बहरहाल अभी तक ये साफ तो नहीं हो पाया है। इसके लिए फैंस को अभी इंतजार करना होगा, लेकिन रणबीर और आलिया को पेरिस की सड़कों पर टहलते देखना उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस दौरान दोनों ने फैन के साथ पोज भी दिया। 
विज्ञापन

'आप लोग मेरा बिल नहीं भरते हैं', ऐश्वर्या शर्मा ने ट्रोल्स को सुनाई खरी-खरी
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने जताई रणबीर के रामायण से ब्रेक लेने की उम्मीद 
बॉलीवुड के इस लोकप्रिय कपल की तस्वीर को रेडिट पर साझा किया गया है। इस तस्वीर में रणबीर को हल्की दाढ़ी में देखा जा सकता है। हालांकि, उनकी आगामी फिल्म रामायण के लिए उनका लुक बिना दाढ़ी का था। ऐसे में फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि अभिनेता ने भगवान राम के लुक से ब्रेक लिया है। इस तस्वीर में वह एक टी-शर्ट और उसके उपर जैकेट पहना हुआ है। वहीं, आलिया बेज रंग की ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। 
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt in Paris
byu/Glad-Ad5911 inBollyBlindsNGossip

सना की सक्सेस से जलता था उनका बॉयफ्रेंड, इसलिए तोड़ा रिश्ता
'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे रणबीर-आलिया 
बात करें दोनों के वर्क फ्रंट की, तो रणबीर पिछले साल 'एनिमल' में नजर आए थे। इस एक्शन ड्रामा को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इसके बाद अब वह अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' में जुट गए हैं, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इसके अलावा वह आलिया के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी काम कर रहे हैं। वहीं, आलिया इन दिनों अपनी फिल्म 'जिगरा' के रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इसके अलावा वह यशराज की स्पाई-थ्रिलर 'अल्फा' में भी नजर आने वाली हैं। 
Ranbir Kapoor: जब निर्देशक रणबीर से काम कराने के लिए लगाते थे उनके पिता से सिफारिश, ऋषि कपूर जाते थे भड़क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed