फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jigra actress Alia Bhatt is always appreciated for her acting but she got attention for many controversies to

Alia Bhatt Controversy: अपने अभिनय से वाह-वाही बटोरने वालीं आलिया, जब इन विवादों की वजह से चर्चा में रहीं

Sun, 13 Oct 2024 07:56 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 13 Oct 2024 07:56 PM IST
सार

अपने 12 साल के अब तक के करियर में आलिया भट्ट ने अभिनय के अलावा विवादों की वजह से भी काफी चर्चा बटोरी हैं। आज हम जिक्र करेंगे अभिनेत्री से जुड़े उन हालिया विवादों के बारे में, जिससे उनका नाम काफी सुर्खियों में रहा।

विज्ञापन
Jigra actress Alia Bhatt is always appreciated for her acting but she got attention for many controversies to
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आलिया भट्ट को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता की वजह से उन्होंने फिल्म जगत में काफी सम्मान हासिल किया है। वक्त में थोड़ा पीछे की ओर चलें, तो जब साल 2012 में बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक की बेटी आलिया भट्ट ने पहली बार फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बतौर मुख्य अभिनेत्री कदम रखा, तो किस ने सोचा था कि वो आगे चल कर हिंदी फिल्म इतिहास की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक साबित होंगी। पहले फिल्म में फिल्म आलोचकों को उनके अभिनय में कई कमियां नजर आईं, लेकिन समय के साथ फिल्म दर फिल्म उन्होंने खुद को बेहतरीन अभिनेत्री के रूप में साबित किया। आज, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की शीर्ष अभिनेत्रियों में उनका नाम शुमार होता है। हालांकि, अपने 12 साल के अब तक के करियर में अभिनेत्री ने विवादों की वजह से भी काफी चर्चा बटोरी है। आज हम जिक्र करेंगे अभिनेत्री से जुड़े उन विवादों के बारे में, जिससे उनका नाम काफी सुर्खियों में रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)


Jigra actress Alia Bhatt is always appreciated for her acting but she got attention for many controversies to
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आलिया से जुड़ा सबसे ताजा विवाद उनकी सबसे ताजा फिल्म 'जिगरा' से संबंधित है। वसन बाला के निर्देशन में बनी फिल्म को लेकर अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार ने उन पर कई आरोप लगाए हैं। दिव्या ने पहले तो, इस फिल्म की कहानी को उनकी फिल्म सावी से चोरी करने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने फिल्म के कलेक्शन को लेकर भी आरोप लगाया कि ये बिलकुल गलत आंकड़े दिखाए जा रहे हैं। दिव्या ने कहा कि वह इस फिल्म को देखने सिटी ऑफ मॉल पीवीआर गई थीं, जहां थिएटर पूरी तरह खाली पड़े थे। उन्होंने आलिया पर फिल्म के गलत कलेक्शन बताने का आरोप लगाया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)


Jigra actress Alia Bhatt is always appreciated for her acting but she got attention for many controversies to
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया और रणबीर कपूर बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल हैं। हालांकि, पिछले साल दोनों को लेकर एक विवाद हुआ था, जो आलिया के एक बयान से शुरू हुआ था। इसमें आलिया ने बताया था कि उनके पति रणबीर कपूर ने उन्हें लिपस्टिक न लगाने को कहा है, क्योंकि उन्हें होठों का प्राकृतिक रंग ही पसंद आता है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने रणबीर कपूर को काफी घेराव किया था और अभिनेता पर टॉक्सिक पति होने का आरोप लगाया था। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)



#NaniOdela2: 'दशहरा' के निर्देशक श्रीकांत ओडेला के साथ फिर जुड़े नानी, नई फिल्म का किया एलान

Jigra actress Alia Bhatt is always appreciated for her acting but she got attention for many controversies to
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आलिया भट्ट और अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर भी एक विवाद काफी सुर्खियों में रहा था, जहां साल 2019 में एक सर्वे में कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री घोषित किया गया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने कहा था कि वो शर्मिंदा हैं, क्योंकि 'गली ब्वॉय' के प्रदर्शन में उन्हें हराने जैसा कुछ नहीं था। उन्होंने इस दौरान कहा था कि मीडिया फिल्मी बच्चो पर बहुत प्यार लुटाता है और मीडिया को ऐसा करना बंद कर देना चाहिए। कंगना ने आलिया पर तंज कसते हुए आगे कहा था कि सितारों के बच्चों के औसतन प्रदर्शन को बेहतर कहने से अभिनय का स्तर और नीचे जाएगा। दोनों के बीच हुए इस विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 
OTT This Week: इस हफ्ते मिलेगा कॉमेडी से लेकर कोर्टरूम ड्रामा तक का मजा, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

Jigra actress Alia Bhatt is always appreciated for her acting but she got attention for many controversies to
आलिया भट्ट - फोटो : एक्स@DevaraMovie

तमाम विवादों के बाद भी आलिया भट्ट अपने प्रदर्शन के दम पर दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनी रहती हैं। बात करें उनके वर्क फ्रंट की, तो वह हालिया रिलीज 'जिगरा' में वेदांग रैना के साथ नजर आई हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय को भी काफी सराहना मिली है। इसके बाद वो यशराज बैनर की जासूसी पर आधारित फिल्म 'अल्फा' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह अभिनेत्री शरवरी वाघ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। इसके साथ ही वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी फिल्म 'जी ले जरा' भी प्रस्तावित है, जिसका निर्देशन फरहान अख्तर करने वाले हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)



Coolie: तीन दशक के बाद साथ आएंगे रजनीकांत-आमिर खान, इस दिन से शूटिंग शुरू करेंगे बॉलीवुड सुपरस्टार!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed