सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   John Abraham gives flowers to airport lady video goes viral Fans Call Him Gentleman

John Abraham: एयरपोर्ट से निकलते ही जॉन अब्राहम ने किया नेक काम, यूजर्स खूब कर रहे तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 18 Jun 2025 01:35 PM IST
विज्ञापन
सार

John Abraham Viral Video: जॉन अब्राहम ने एयरपोर्ट से निकलते हुए ऐसा काम किया है कि लोग उन्हें सच्चा इंसान बता रहे हैं। यह वीडियो वायरल हो रहा है।

John Abraham gives flowers to airport lady video goes viral Fans Call Him Gentleman
एयरपोर्ट पर जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता जॉन अब्राहम की एक वीडियो सोशल मीडिया पर आई है जो लोगों का दिल जीत रही है। जॉन अब्राहम को आखिरी बार फिल्म 'द डिप्लोमैट' में देखा गया था। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक फूलों का गुलदस्ता एक महिला स्टाफ को देते हुए नजर आ रहे हैं। जॉन अब्राहम के इस कारनामे को देख कर उनके फैंस खुश हुए और उन्हें सच्चा इंसान कहा।

Trending Videos

वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल हो रही वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि जॉन अब्राहम एयरपोर्ट से बाहर आ रहे हैं। बाहर आते हुए वह रुकते हैं और महिला स्टाफ का अभिवादन करते हैं। जॉन अब्राहम मुस्कुराते हुए फूलों का एक गुलदस्ता महिला स्टाफ को देते हैं। महिला स्टाफ जॉन के अभिवादन से काफी खुश दिखाई दे रही है। इसके बाद महिला जॉन अब्राहम से कहती है 'शुक्रिया।' सोशल मीडिया पर फैंस जॉन को सच्चा इंसान बता रहे हैं। पैपराजी पेज ताहिर जासूस समेत कई पेजिस पर वीडियो को शेयर किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)


विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने वीडियो पर किया कमेंट
वायरल वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी खुश हुए। उन्होंने जॉन की खूब तारीफ की। एक यूजर ने लिखा 'ये बंदा पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री से अलग है।' एक और यूजर ने लिखा है 'आप बहुत नेक हैं और मेरे हीरो हैं। आपकी सभी फिल्में कामयाब हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'आप मेरे लंबे वक्त से क्रश रहे हैं। मेरी टीनएज के वक्त से।'



यह खबर भी पढ़ें: Deepika Padukone: जब दीपिका पादुकोण ने सलमान खान को शादी के लिए किया था प्रपोज, एक्टर ने दिया था शानदार जवाब

John Abraham gives flowers to airport lady video goes viral Fans Call Him Gentleman
जॉन अब्राहम - फोटो : एक्स

जॉन अब्राहम का काम
बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता जॉन अब्राहम ने बॉलीवुड में कई तरह की फिल्में की हैं। उन्होंने 'नो स्मोकिंग', 'गरम मसाला' और 'फोर्स' फिल्म में काम किया है। वह कहते हैं कि वह परफेक्ट नहीं हैं, लेकिन वह हर फिल्म से सीखते हैं।
जॉन अब्राहम फुटबॉल टीम नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के मालिक हैं। वह प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने 'विक्की डोनर' और 'मद्रास कैफे' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। उन्हें बाइक का शौक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed