{"_id":"6898593776584f3e090fc0ad","slug":"john-abraham-praise-malayalam-cinema-like-mammootty-and-mohanlal-2025-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"John Abraham: जॉन अब्राहम ने की मलयालम सिनेमा की तारीफ, सबसे ज्यादा इन अभिनेताओं का पसंद आया काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
John Abraham: जॉन अब्राहम ने की मलयालम सिनेमा की तारीफ, सबसे ज्यादा इन अभिनेताओं का पसंद आया काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार
John Abraham On Malayalam Cinema: जॉन अब्राहम ने मलयालम सिनेमा की तारीफ की है। उनका कहना है कि वह मलयालम सिनेमा की फिल्में बनाना चाहते हैं।
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मलयालम फिल्में असली और सच्ची कहानियों के लिए मशहूर हैं। मलयालम फिल्ममेकर किसी मशहूर स्टार के बजाए कहानी पर जोर देते हैं। बॉलीवुड कलाकार जॉन अब्राहम पहले से ही इस तरह की चीजों को पसंद करते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा है कि वह मलयालम सिनेमा की तरह फिल्में बनाना पसंद करते हैं। वह मलयालम कलाकार मोहनलाल और ममूटी के फैन हैं।
Trending Videos
जॉन ने की मलयालम फिल्म इंड्स्ट्री की तारीफ
इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में जॉन अब्राहम ने मलयालम सिनेमा की इस बात के लिए तारीफ की है कि मलयालम सिनेमा उन कहानियों पर फिल्में बनाता है जिन्हें दूसरे लोग मुश्किल से छूते हैं। उन्होंने कहा 'मलयालम इंडस्ट्री बहुत बहादुर है। मुझे लगता है कि देश में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से सबसे अच्छी फिल्में आ रही हैं। अगर आप मुझसे पूछेंगे कि सबसे अच्छा अभिनेता कौन है तो मैं कहूंगा मोहनलाल।'

ममूटी, मोहनलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉन ने की अभिनेता ममूती की तारीफ
जॉन अब्राहम ने फिल्म 'कैथल- द कोर' के अभिनेता ममूती की तारीफ की। उन्होंने कहा 'आप ममूती को देखिए। उन्होंने फिल्म में एक पॉलिटिशियन का किरदार निभाया है। आप देखेंगे कि उन्होंने फिल्म में समलैंगिक का रोल किया है। मेरा मतलब है कि यह बहुत बहादुरी वाला किरदार है, जो उन्होंने फिल्म में निभाया है।'
यह खबर भी पढ़ें: Fatima Sana Shaikh: रिश्ते में उम्र के अंतर पर बोलीं फातिमा सना शेख, कहा- 'लड़का 10 साल बड़ा हो तो भी...'

मलयालम फिल्में बनाना चाहते हैं जॉन
जॉन अब्राहम ने आगे कहा 'मैं सोच रहा हूं कि मैं मलयालम सिनेमा से कुछ विचार उधार ले सकूं। इसलिए मैंने केरल में एक लेखक रूम बनवाया। ताकि वहां से विचार लें और ऐसी फिल्में देखें जो राष्ट्रीय स्तर पर या सिर्फ मलयालम में बनाई जा सकें। मैं मलयालम फिल्में बनाना चाहता हूं क्योंकि यही सही समय है। हालांकि मैं दूसरी फिल्में भी बनाना चहता हूं।'

जॉन अब्राहम का वर्क फ्रंट
जॉन अब्राहम हाल ही में फिल्म 'द डिप्लोमैट' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी। वह अपकमिंग फिल्म 'तेहरान' में भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

कमेंट
कमेंट X