सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Kajol and AR Rahman Daughter got graduation degree Kajol cheers video viral

Kajol AR Rahman: बेटी नीसा देवगन को मिली स्नातक की डिग्री, झूम उठीं काजोल; वीडियो हुआ वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 28 Jul 2025 02:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Kajol AR Rahman Daughters: काजोल और एआर रहमान की बेटियों ने स्नातक की डिग्रियां हासिल कीं हैं। दोनों ने अपनी बेटियों का उत्साह बढ़ाया है।

Kajol and AR Rahman Daughter got graduation degree Kajol cheers video viral
डिग्री लेते हुए नीसा देवगन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

काजोल की बेटी नीसा देवगन और संगीतकार एआर रहमान की बेटी रहीमा रहमान ने हाल ही में स्नातक किया है। इन लोगों को हाल ही में स्विट्जरलैंड के ग्लियन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन से यह उपाधि मिली है। उनके दीक्षांत समारोह के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में काजोल, नीसा को उनकी डिग्री लेते हुए देखकर उनका उत्साह बढ़ा रही हैं।
Trending Videos

काजोल ने बेटी का उत्साह बढ़ाया
एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही नीसा अपनी डिग्री लेने स्टेज पर जाती हैं वैसे ही काजोल जोर-जोर से तालियां बजाती हैं। फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की अपनी अंजलि की तरह, उन्होंने जोर से कहा, 'कम ऑन, बेबी!' 
इस वीडियो पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने एक्स पर लिखा 'सैकड़ों की भीड़ में, मैं काजोल की आवाज 'कम ऑन बेबी!!' को बहुत साफ सुन पा रहा हूं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नीसा ने मां-बाप की तरफ हाथ हिलाया
एक दूसरे वीडियो में नीसा अपने माता-पिता की तरफ मुस्कुरा रही हैं और हाथ लहरा रही हैं। इस वीडियो पर भी फैंस ने रिएक्शन दिए। एक यूजर ने कहा 'काजोल यह साबित कर रही हैं कि वह असल जिंदगी की अंजलि हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'बधाई नीसा'। कई दूसरे यूजर्स ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
नीसा ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक किया है।
 

एआर रहमान ने बेटी की तस्वीरें शेयर कीं
इस बीच, एआर रहमान ने रहीमा की ग्रेजुएशन गाउन में और सर्टिफिकेट लेते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा 'मेरी छोटी राजकुमारी रहीमा ने ग्लियन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन से स्नाकत किया है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ARR (@arrahman)


काजोल और एआर रहमान का काम
हाल ही में काजोल की फिल्म 'सरजमीं' हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान अहम किरदार में हैं। एआर रहमान वर्तमान में अपने 'वंडरमेंट टूर' के साथ उत्तरी अमेरिका का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed