सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Kajol celebrates her son yug 15th birthday and wishes him also shares video

Kajol: काजोल ने अनोखे अंदाज में दी बेटे युग को बधाई, 15वें जन्मदिन पर अजय देवगन ने भी शेयर की प्यारी तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 13 Sep 2025 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Kajol Son Yug Devgn Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बेटे युग को 15वें जन्मदिन की बधाई दी है। 

Kajol celebrates her son yug 15th birthday and wishes him also shares video
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार

आज शनिवार को काजोल और अजय देवगन के बेटे युग का 15वां जन्मदिन है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति-अभिनेता अजय देवगन और बेट युग के साथ दिख रही हैं। इसमें अभिनेत्री ने बेटे युग को जन्मदिन की शुभकानाएं भी दी हैं। 

Trending Videos

काजोल ने बेटे को किया बर्थडे विश
अभिनेत्री काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अजय देवगन और युग देवगन कोट-पैंट पहने दिख रहे हैं। देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस खुद इस वीडियो को सैल्फी कैमरा से रिकॉर्ड कर रही हैं। साथ ही वह कुछ कहती भी दिख रही हैं, लेकिन साफ सुनाई नहीं दे रहा है। इस पोस्ट के कैप्शन में काजोल ने लिखा, ‘आज युग देवगन का 15वां जन्मदिन है। उम्मीद है कि मेरा प्यारा बेटा हमेशा दयालु और बेहतरीन बना रहेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)


अजय देवगन ने बेटे युग को दी जन्मदिन की बधाई
 


काजोल का वर्कफ्रंट
काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में ओटीटी पर आई फिल्म ‘सरजमीं’ में देखा गया। इसमें उनके साथ इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा वो ‘मां’ फिल्म में भी नजर आई थीं। साथ ही एक्ट्रेस जल्द ही जियो हॉटस्टार की सीरीज 'द ट्रायल' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी, जो 19 सितंबर से स्ट्रीम होगा। इसके अलावा काजोल और ट्विंकल खन्ना एक नया टॉक शो लेकर आ रही हैं, जिसका नाम है ‘टू मच विद काजोल और ट्विंकल’। यह शो आगामी 25 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला है।

यह खबर भी पढ़ें: Disha Patani: घर पर हमले के बाद दिशा पाटनी के पिता का बयान, ‘गोलियां विदेशी हैं, करीब 8-10 राउंड फायरिंग हुई’

युग देवगन ने की थी डबिंग
काजोल-अजय देवगन के बेटे युग देवगन ने आखिरी बार 'कराटे किड लेजेंड' में हिंदी डबिंग का काम किया था। ये दर्शकों को काफी पसंद आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed