Bollywood Actress: 50 पार की इन एक्ट्रेस का जलवा है कायम, दूसरी पारी मे भी दर्शकों के दिलों पर कर रहीं राज
Bollywood Actress 50 Above: एक उम्र के बाद अभिनेत्रियों के पास किरदारों की किल्लत होने लगती है। मगर, हम आपको 90 के दशक की उन अभिनेत्रियों से मिलवा रहे हैं, जो अपनी दूसरी पारी में और भी बेहतर काम कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिनेमा की दुनिया में माना जाता है कि शादी और मां बनने के बाद अभिनेत्रियों का करियर लगभग खत्म हो जाता है। मगर, इंडस्ट्री में यह परिभाषा अब बदल रही है। मिलिए 50 पार की उन एक्ट्रेस से जो न सिर्फ शानदार काम कर रही हैं, बल्कि दर्शकों के दिलों पर राज भी कर रही हैं।
काजोल
अभिनेत्री काजोल 50 वर्ष की उम्र में शानदार काम कर रही हैं। अजय देवगन से शादी और फिर दो बच्चों- बेटी नीसा और बेटे युग के जन्म के बाद वे कुछ वक्त इंडस्ट्री से दूर रहीं। फिर, 'फना' से उन्होंने कमबैक किया। ओटीटी ने इन्हें और भी एक्सपोजर दिया। 'द ट्रायल' (2023) जैसी सीरीज से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता। बीते दिनों उनकी फिल्म 'मां' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके अलावा वे फिल्म 'सरजमीं' में भी अहम रोल में नजर आईं हैं। यह फिल्म जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है।
तब्बू
अभिनेत्री तब्बू का नाम भी लिस्ट में है। 50 पार की उम्र में भी वे शानदार किरदार अदा कर रही हैं। 2022 में उन्हें 'दृश्यम 2' में देखा गया था। इसके बाद भोला, औरों में कहां दम था जैसी फिल्मों में वे नजर आईं। इस साल उन्हें 'हाउसफुल 5' में देखा गया। आने वाले वक्त में उनकी झोली में 'भूत बंगला' है, जिसमें वे अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी।
करिश्मा कपूर
अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री में कई नए मानक तय किए हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने परिवार से की। ऐसा कहा जाता है कि कपूर परिवार में महिलाओं को इंडस्ट्री में काम करने की इजाजत नहीं थी, मगर करिश्मा कपूर ने इस परंपरा को तोड़ते हुए सिनेमा की दुनिया में कदम रखे। उन्होंने अपनी ओटीटी पारी की शुरुआत 'मेंटलहुड' से की। इसके बाद उन्हें 'ब्राउन: द फर्स्ट केस' में देखा गया।
रवीना टंडन
रवीना टंडन 90 के दशक की हिट हीरोइनों में शामिल हैं। उनका जलवा अब भी कायम है। रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकी हैं। मगर, रवीना की अपनी फैन फॉलोइंग अब भी काफी तगड़ी है। 2021 में उन्होंने 'अरण्यक' से ओटीटी पर डेब्यू किया। बीते साल उन्हें संजय दत्त के साथ फिल्म 'घुड़चढ़ी' में देखा गया था।
ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित
ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित का आकर्षण आज भी बरकरार है। ऐश्वर्या राय को 'पोन्नियिन सेलवन' और इसके दूसरे पार्ट में लीड रोल में देखा गया। वे अवॉर्ड फंक्शंस में अपने लुक से फैंस का दिल जीतती हैं। वहीं, माधुरी दीक्षित को इस साल रिलीज हुई 'भूल भुलैया 3' में देखा गया था। इस लिस्ट में प्रीति जिंटा का नाम भी शामिल है, जो फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी। फिल्म में वे सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

कमेंट
कमेंट X