सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   kajol rani mukherji spotted at durga pandal navratri video goes viral

Kajol-Rani: दुर्गा पूजा पंडाल में साथ नजर आईं काजोल और रानी, दिवंगत चाचा को याद कर इमोशनल हुईं दोनों बहनें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 27 Sep 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Kajol & Rani Mukherji Reunion: हर साल दूर्गा पूजा के मौके पर अभिनेत्री रानी मुखर्जी और काजोल को पंडाल में एक साथ देखा जाता है। इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। काजोल और रानी को साथ देखकर फैंस काफी खुश हो गए।

kajol rani mukherji spotted at durga pandal navratri video goes viral
काजोल-रानी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड की मुखर्जी सिस्टर्स यानी काजोल और रानी मुखर्जी शनिवार को दुर्गा पूजा पंडाल में एक साथ नजर आईं। टीना और अंजलि को एक ही छत के नीचे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। सोशल मीडिया पर काजोल और रानी का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। 
Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)


दिवंगत चाचा को किया याद
यह वार्षिक आयोजन वर्षों से मुखर्जी परिवार की परंपरा रहा है। इस बार भी काजोल और रानी अपनी बहन तनीषा मुखर्जी के साथ पहुंचीं और एकजुट होकर इस धार्मिक अवसर का हिस्सा बनीं। हालांकि उत्सव के बीच एक भावुक क्षण भी सामने आया जब परिवार ने फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के पिता और दिग्गज अभिनेता रहे देव मुखर्जी को याद किया। देव मुखर्जी का इसी साल मार्च में निधन हो गया था। दरअसल, वही हर साल इस दुर्गा पूजा पंडाल का आयोजन करते थे। उनकी गैरमौजूदगी ने परिवार को भावुक कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें: Jolly LLB 3 Collection: दूसरे हफ्ते में धीमी पड़ी 'जॉली एलएलबी 3' की रफ्तार, शनिवार को दिखी थोड़ी बढ़त

भावनाओं से भरे पल
पंडाल में मौजूद काजोल, रानी और तनीषा एक-दूसरे को गले लगाकर भावुक हो गईं। अयान मुखर्जी और काजोल ने भी एक-दूसरे को गले लगाकर अपनेपन और परिवार के जुड़ाव को दर्शाया। यह नजारा वहां मौजूद हर शख्स के लिए भावुक कर देने वाला था।

पारंपरिक लिबास में दिखा सितारों का अंदाज
पूजा के दौरान काजोल ने सिल्क की साड़ी पहन रखी थी, जिसे उन्होंने लाल ब्लाउज के साथ कैरी किया। रानी मुखर्जी सफेद साड़ी में नजर आईं, जिस पर काले और लाल बॉर्डर की डिजाइन थी। वहीं तनीषा भी एथनिक लुक में दिखाई दीं। अयान मुखर्जी ने साधारण सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर इस मौके पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed