सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Kajol Shares Excitement For Gustaakh Ishq New Track Featuring Vijay Varma Fatima Sana Shaikh

Gustaakh Ishq: 'गुस्ताख इश्क' के गाने को लेकर काजोल और करण ने दिखाया उत्साह, लिखी खूबसूरत पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 16 Sep 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Kajol Karan Johar: काजोल और करण जौहर ने फिल्म 'गुस्ताख इश्क' के लिए अपना उत्साह दिखाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में एक पोस्ट लिखी है।

Kajol Shares Excitement For Gustaakh Ishq New Track Featuring Vijay Varma Fatima Sana Shaikh
काजोल, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की अदाकारी वाली फिल्म 'गुस्ताख इश्क' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का नया गाना 'उल जुलूल इश्क' रिलीज हो चुका है। इस गाने को लेकर काजोल और करण जौहर ने उत्साह दिखाया है। उन्होंने इस गाने की क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की है।
Trending Videos

काजोल और करण ने दिखाया उत्साह
काजोल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गाने की वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा है 'इसका बेसब्री से इंतजार है मनीष मल्होत्रा।' करण जौहर ने भी इस फिल्म को लेकर अपने उत्साह को सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा 'जब से मैंने यह गाना सुना है, तब से मैं इसके बारे में सोच रहा हूं। मुझे यह बहुत पसंद है! गुलजार साहब एक लीजेंड हैं। विशाल सुरों के उस्ताद हैं। मनीष मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, विजय वर्मा और स्टेज5 प्रोडक्शन को बहुत सारा प्यार।'

विज्ञापन
विज्ञापन

गाने के बारे में
फिल्म के गाने 'उल जुलूल इश्क' को विशाल भारद्वाज ने कंपोज किया है। गाने को शिल्पा राव और पापोन ने गाया है। इसके बोल गुलजार ने लिखे हैं। इस गाने में फिल्म 'गुस्ताख इश्क' की झलक दिखती है। गाने की शुरुआत विजय और फातिमा के आईने के सामने तैयार होने से होती है। इसके बाद दोनों एक बंद कमरे में जाते हैं। गाने में वह एक दूसरे के साथ सूर्यास्त के समय चाय पीते हैं। 

फिल्म के बारे में
विभु पुरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुस्ताख इश्क' पुरानी दिल्ली की तंग गलियों और पंजाब की पुरानी कोठियों पर आधारित है। यह फिल्म प्रेम, चाहत और उन भावनाओं की कहानी है जो अक्सर अनकही रह जाती हैं। विजय और फातिमा के साथ इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी हैं।
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अपने बैनर स्टेज5 प्रोडक्शन के तहत इस प्रोजेक्ट के साथ बतौर निर्माता डेब्यू कर रहे हैं।
 यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed