फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kajol thanked the friends and fans who wished her a happy birthday says Sending you all the tightest hugs

'मैं कोई लंबा-चौड़ा मैसेज नहीं लिखने वाली'; जन्मदिन की बधाई देने वालों को दो दिन बाद काजोल ने कहा शुक्रिया

Fri, 07 Aug 2026 10:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 07 Aug 2026 10:56 PM IST
सार

Kajol: अभिनेत्री काजोल ने दो दिन पहले अपना जन्मदिन मनाया। वे 52 वर्ष की हो गई हैं। उनके प्रशंसकों और दोस्तों ने अभिनेत्री पर खूब प्यार लुटाया। एक्ट्रेस ने सभी का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन
Kajol thanked the friends and fans who wished her a happy birthday says Sending you all the tightest hugs
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

काजोल ने 05 अगस्त को अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। 17 साल की उम्र में सिनेमा में डेब्यू करने वाली काजोल करीब साढ़े तीन दशक से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उनके खास दिन पर तमाम फैंस और करीबियों ने उन्हें बधाई दीं। जन्मदिन के दो दिन बाद काजोल ने एक खास पोस्ट शेयर कर सभी का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन


शुभकामनाएं देने वालों को कहा शुक्रिया
काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज शुक्रवार को एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी दो फोटोज साझा की हैं। इसके साथ लिखा है, 'मैं यहां बैठकर कोई लंबा-चौड़ा इमोशनल मैसेज नहीं लिखने वाली, लेकिन बिना शुक्रिया कहे इस दिन को खत्म भी नहीं कर सकती थी।  उन सभी लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया, जिन्होंने अपने दिन में से दो मिनट निकालकर मैसेज भेजा, वीडियो बनाया या बस अपना प्यार जताया'। 
विज्ञापन


बोलीं- 'खुशकिस्मत हूं कि क्रेजी लोगों से घिरी हूं'
काजोल ने आगे लिखा है, 'मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मेरे साथ इतने प्यारे और क्रेजी लोग हैं। आप सभी को ढेर सारा प्यार और जोरदार तरीके से गले लगाना चाहती हूं। अब मेरी तरफ से केक का एक टुकड़ा जरूर खाइएगा। आप सभी से बहुत प्यार है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)


फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं काजोल
बता दें कि काजोल को इंडस्ट्री में 34 साल पूरे हो गए हैं। काजोल की बॉलीवुड में बोहनी साल 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से हुई थी। यह फिल्म 31 जुलाई 1992 को रिलीज हुई थी। इसके बाद से काजोल ने कई यादगार फिल्में दी हैं। अभिनेत्री को अभिनय प्रतिभा विरासत में मिली है। वे फिल्मी परिवार से आती हैं। वे दिग्गज अभिनेत्री तनूजा और निर्देशक-निर्माता शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। लीजेंड्री अभिनेत्री नूतन उनकी मौसी थीं। काजोल की नानी शोभना समर्थ और पर नानी रत्तन बाई भी फिल्मी दुनिया से ही आती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed