Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' का नया पोस्टर हुआ जारी, अश्वत्थामा के रूप में अस्त्र थामे नजर आए अमिताभ बच्चन
'कल्कि 2898 एडी' का नया पोस्टर जारी किया जा चुका है। फिल्म के इस पोस्टर में अमिताभ बच्चन का अश्वत्थामा के रूप में नया पोस्टर जारी किया है, जिसे देखने के बाद फैंस की उत्सुकता इस फिल्म को लेकर कई गुना बढ़ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म का नया पोस्टर हुआ जारी
निर्माता फिल्म को लेकर लगातार कोई ना कोई जानकारी साझा कर रहे हैं। कुछ ही देर पहले मेगास्टार अमिताभ बच्चन का अश्वत्थामा अवतार वाला एक नया पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। फिल्म के इस पोस्टर में अमिताभ बच्चन अपने हाथ में अस्त्र को थामे और माथे पर एक दिव्य मणि पहने हुए दिलचस्प अवतार में नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वह किसी युद्ध के लिए तैयार खड़े हैं। वह युद्ध के मैदान के बीच में खड़े दिखाई दे रहे हैं, उनके आस-पास कुछ लोग जमीन पर पड़े हुए हैं, उनके पीछे कोई बड़ा वाहन भी दिखाई दे रहा है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, इंतजार जल्द ही खत्म होगा, फिल्म का ट्रेलर तीन दिनों में रिलीज होने वाला है। 10 जून को रिलीज होगा"
विज्ञापन विज्ञापन
नर्मदा नदी पर किया गया भव्य प्रक्षेपण
इस बीच, मध्य प्रदेश के नेमावर, नर्मदा घाट पर एक भव्य प्रक्षेपण के माध्यम से अमिताभ बच्चन के अश्वत्थामा के चरित्र का अनावरण किया गया। इस अवसर के लिए नेमावर और नर्मदा घाट का चयन बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अश्वत्थामा अभी भी नर्मदा के मैदान में घूमते हैं, जिससे प्रशंसकों में फिल्म और अभिनेता के चित्रण के लिए उत्साह बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9 जून को मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया जाएगा, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और क्रू शामिल होंगे। मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बाद, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में भी भव्य आयोजन किया जा सकता है।
फिल्म के कलाकारों की बात करें तो नाग अश्विन द्वारा निर्देशित साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास के अलावा कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी और कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित फिल्म 27 जून को रिलीज होगी।
Grant Sputore: 'मॉन्स्टरवर्स' की अगली फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं ग्रांट! लीजेंडरी पिक्चर्स से मिलाया हाथ