फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kalki 2898 ad star Amitabh Bachchan praises son abhishek bachchan shares throwback pic as yuva turns 20 years

Amitabh Bachchan: 'युवा' के 20 साल पूरे होने पर बिग बी ने साझा की थ्रोबैक फोटो, अभिषेक बच्चन के लिए उमड़ा प्यार

Thu, 23 May 2024 10:06 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 23 May 2024 10:06 AM IST
सार

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'युवा' के 20 साल पूरे होने पर महानायक अमिताभ बच्चन ने पुरानी तस्वीर साझा की। साथ ही उन्होंने बेटे की तारीफ भी की।

विज्ञापन
kalki 2898 ad star Amitabh Bachchan praises son abhishek bachchan shares throwback pic as yuva turns 20 years
अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं इस बीच उन्होंने अब अपने बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म युवा की 20वीं वर्षगांठ मनाई और दिलचस्प यादों का पिटारा खोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट साझा करते हुए अभिषेक बच्चन के साथ पुरानी प्यारी तस्वीर साझा की। बिग बी ने उसे अपना सर्वश्रेष्ठ पल बताया।

विज्ञापन


तस्वीर में दिखा पिता-पुत्र का प्यार
इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने फिल्म में अभिषेक बच्चन के प्रदर्शन की सराहना की। युवा 2004 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन मणिरत्नम ने किया था। अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पुरस्कार समारोह की तस्वीर साझा की। इस तस्वीरमें वे और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ट्रॉफी पकड़े हुए नजर आ रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने बेटे के लिए प्यारा नोट भी साझा किया और खुलासा किया कि इस पुरस्कार के समय कैसा महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन

Anushka Sharma: बैंगलोर और राजस्थान के मैच के दौरान तनाव में दिखीं अनुष्का शर्मा, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे के लिए उमड़ा प्यार
अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'जब अभिषेक ने 'युवा' के लिए अवॉर्ड जीता, जब उनके नाम की घोषणा हुई तो वह मुझे स्टेज पर ले गए और अवॉर्ड मुझे दिया। मैंने कहा यह मेरा नहीं तुम्हारा है और जो मेरा वो तुम्हारा, आज इसकी रिलीज के 20 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। क्या फिल्म थी और क्या परफॉर्मेंस थी भैयू, आप सबसे अच्छे हैं। बिग बी की पोस्ट पर प्यार बरसाते हुए प्रशंसकों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं।
Anushka Sharma: बैंगलोर और राजस्थान के मैच के दौरान तनाव में दिखीं अनुष्का शर्मा, वीडियो हुआ वायरल

अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्में
फिल्म 'युवा' में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, विवेक ओबेरॉय, रानी मुखर्जी, करीना कपूर और ईशा देओल मुख्य भूमिका में थे। वहीं बिग बी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अभिनेता के पास पाइपलाइन में कई परियोजनाएं हैं। वे प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ 'कल्कि 2898 एडी' और रजनीकांत के साथ 'वेट्टैयन' में नजर आए। 'वेट्टैयन' अमिताभ की तमिल फिल्मों में पहली फिल्म है। उन्होंने हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति का एक सीजन भी पूरा किया था।
Kiran-Aamir: किरण राव का खुलासा, माता-पिता के दबाव में की थी दोनों ने शादी, कहा- शादी महिलाओं को दबा देती है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed