फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kangana Ranaut Film Bharat Bhhagya Viddhaata Ott Release Date out Movie to premiere ON Zee5

Bharat Bhhagya Viddhaata: ओटीटी पर दस्तक देगी कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता'; जानें कब और कहां देखें?

Fri, 07 Aug 2026 09:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 07 Aug 2026 09:49 PM IST
सार

Bharat Bhhagya Viddhaata OTT: कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह ओटीटी प्रीमियर के लिए तैयार है। जानिए कब और कहां देख पाएंगे यह फिल्म?

विज्ञापन
Kangana Ranaut Film Bharat Bhhagya Viddhaata Ott Release Date out Movie to premiere ON Zee5
भारत भाग्य विधाता - फोटो : Instagram @Kangana Ranaut

विस्तार

फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म इस साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को काफी सराहना मिली, मगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जुटाने के मामले में यह खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। दर्शकों का एक तबका इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहा था। उनका यह इंतजार पूरा हुआ।

विज्ञापन

कब और कहां होगी रिलीज?
फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज डेट से पर्दा हट गया है। इस फिल्म को दर्शक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं। कंगना की यह फिल्म 14 अगस्त 2026 से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। फिल्म को जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है।

आजादी के पर्व पर देख सकते हैं फिल्म
जी5 ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'यह उन आम नर्सों की अनकही कहानी है, जिन्होंने 26/11 की सबसे काली रात में असाधारण हिम्मत दिखाई। कुछ हीरो कभी सामने नहीं आए। उनकी कहानियां कभी नहीं बताई गईं। 14 अगस्त से फिल्म को जी5 पर देख सकते हैं'। बता दें कि यह फिल्म ऐसे मौके पर रिलीज हो रही है, जब देश में आजादी के पर्व का जश्न मनाया जाएगा। ओटीटी रिलीज के अगले दिन यानी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है। आजादी की छुट्टी में लोग 'भारत भाग्य विधाता' को देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

'भारत भाग्य विधाता' का बॉक्स ऑफिस
सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 7.04 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी पर इसे कैसी प्रतिक्रिया मिलती है। मनोज तापड़िया निर्देशित यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल में नर्सों की जांबाजी पर आधारित है।  कंगना के अलावा, गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और जाहिद खान भी अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed