नोएडा-भोपाल केस पर कंगना रनौत का रिएक्शन, पोस्ट कर लड़कियों को दी सीख; कहा- ‘पहले करियर, फिर शादी’
Kangana Ranaut: हाल ही में ट्विशा शर्मा मौत मामला पूरे देश में चर्चाओं में हैं। इस बीच एक्ट्रेस और बीजेपी एमपी कंगना रनौत का एक पोस्ट सामने आया है, जो काफी सुर्खियों में आ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंगना रनौत ने हाल ही में शादीशुदा महिलाओं की परेशानियों को लेकर एक नोट शेयर किया है। यह पोस्ट नोएडा और भोपाल में सामने आए दो मामलों के बाद आई है, जिनमें दो युवतियों की मौत ने दहेज उत्पीड़न और शादी के बाद होने वाले तनाव जैसे आरोपों को लेकर चर्चा बढ़ा दी है।
दोनों मामलों के बारे में
इन घटनाओं में 31 साल की गर्भवती महिला ट्विशा शर्मा की मौत का मामला सामने आया, जो नोएडा की रहने वाली थी और भोपाल में अपने घर पर मृत पाई गई। परिवार ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसे मानसिक और भावनात्मक तनाव झेलना पड़ रहा था। पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और जांच जारी है।
दूसरे मामले में ग्रेटर नोएडा की 24 साल की शादीशुदा महिला की मौत का मामला सामने आया, जिसमें परिवार ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
कंगना ने दी लड़कियों को सीख
कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘हर दिन शादीशुदा युवतियों से जुड़ी दुखद खबरें सामने आती हैं। कई पढ़ी-लिखी लड़कियां आखिरी समय तक अपने माता-पिता से मदद मांगती हैं, लेकिन भारतीय समाज अक्सर शादी के बाद बेटियों को अकेला छोड़ देता है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं युवतियों को सलाह देती हूं कि आपका करियर आपकी जिंदगी में सबसे जरूरी है। शादी तभी सोचें जब आप आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हों। आपको खुद अपना हीरो बनना होगा, कोई और आपको बचाने नहीं आएगा।’
भोपाल मामले के बारे में
भोपाल मामले में 31 साल की ट्विशा, जो नोएडा की रहने वाली थीं, करीब दो महीने की गर्भवती थीं। उन्होंने लगभग एक साल पहले भोपाल के वकील समरथ शर्मा से शादी की थी। उनके परिवार का कहना है कि शादी के बाद से ही वह तनाव में थीं। ट्विशा के भाई भारतीय सेना में मेजर हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने मौत से पहले उनसे बात की थी और अपनी परेशानी शेयर की थी।
परिवार ने यह भी कहा कि शादी के बाद ट्विशा ने नौकरी छोड़ दी थी और बाद में पति व ससुराल पक्ष द्वारा दोबारा नौकरी करने का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे विवाद बढ़ता गया।
ग्रेटर नोएडा मामले के बारे में
दूसरे मामले में ग्रेटर नोएडा की दीपिका नागर ने कथित तौर पर अपने घर की छत से कूदकर जान दे दी। परिवार का आरोप है कि उन पर दहेज को लेकर लगातार दबाव और मारपीट की जा रही थी।
दीपिका के पिता ने बताया कि शादी में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, जिसमें स्कॉर्पियो एन कार, सोना और कई गहने शामिल थे। इसके बावजूद अतिरिक्त दहेज में फॉर्च्यूनर और 51 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।
ये भी पढ़ें- शादी से इनकार करने पर ली जान! पंजाबी सिंगर इंदर कौर की दर्दनाक हत्या, 6 दिन बाद नहर से मिला शव; जांच जारी
परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि दीपिका को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। घटना के दिन परिवार मदद के लिए ससुराल पहुंचा था, लेकिन बाद में उन्हें उनकी चोट की जानकारी मिली। परिवार ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।