CINTAA में बवाल! 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, उपासना सिंह ने दी जानकारी; पद्मिनी और पूनम पर लगे गंभीर आरोप
CINTAA: सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) में इन दिनों बड़ा विवाद सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी रहीं उपासना सिंह ने जानकारी दी है कि कुल 11 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है, जिनमें से 8 चुने हुए सदस्य थे।
पद्मिनी और पूनम पर गंभीर आरोप
उपासना सिंह के अनुसार, सभी सदस्यों ने अपने इस्तीफे उन्हें सौंपे और इसके पीछे कई गंभीर वजहें बताईं। उन्होंने आरोप लगाया कि संस्था में पदों का गलत इस्तेमाल हो रहा है। खासतौर पर पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर आरोप है कि वे किसी की बात नहीं सुनतीं और मनमाने तरीके से फैसले लेती हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी ठोस कारण के शो-कॉज नोटिस भेजे जाते हैं, कलाकारों की भूमिकाएं बदल दी जाती हैं और कई बार उनकी सदस्यता भी अचानक रद्द कर दी जाती है। इन सब कारणों से कई सदस्य मानसिक रूप से परेशान थे।
उपासना सिंह ने कहा, ‘लोग तभी इस्तीफा देते हैं जब वे अंदर से बहुत दुखी होते हैं। कुछ सदस्यों ने पहले भी इस्तीफा दिया था, लेकिन तब हमने उन्हें स्वीकार नहीं किया था।’
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On the resignation of CINTAA members, Cine and TV Artistes Association (CINTAA) General Secretary Upasana Singh says, "Eleven of our members have resigned. Eight of them are elected members... They submitted their resignation to me. I was the General… pic.twitter.com/OG5VyKREF2
— ANI (@ANI) August 9, 2026
क्या हैं CINTAA के नियम?
- CINTAA के नियमों के मुताबिक, अगर आधे या उससे ज्यादा सदस्य इस्तीफा दे देते हैं तो कमेटी अपने आप भंग हो जाती है
- इसके बाद फिर से चुनाव कराने पड़ते हैं।
- 11 सदस्यों के इस्तीफा देने के बाद अब ऐसी ही स्थिति बन गई है।
- उपासना सिंह ने मांग की है कि आने वाले चुनावों की निगरानी रजिस्ट्रार के जरिए कराई जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया सही और पारदर्शी तरीके से हो सके।
ये भी पढ़ें- Exclusive: KBC 18 में बड़ा बदलाव, अब लाइफलाइन भी कमानी पड़ेगी; डायरेक्टर अरुण बोले- इस बार 'सोचना पड़ेगा'