फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 25 Rishab Shetty Starrer Film Earn Good Numbers On 4th Sunday

25 दिन बाद भी जबरदस्त कमाई कर रही ‘कांतारा चैप्टर 1’, चौथे रविवार को ऐसा रहा कलेक्शन

Mon, 27 Oct 2025 12:31 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 27 Oct 2025 12:31 AM IST
सार

Kantara Chapter 1 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ 25 दिन बाद भी अच्छी कमाई कर रही है। अब जानिए चौथे रविवार को फिल्म का रहा कितना कलेक्शन?

विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 25 Rishab Shetty Starrer Film Earn Good Numbers On 4th Sunday
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर 25 दिन पूरे कर चुकी है। फिल्म अभी भी अच्छे अंक हासिल कर रही है और लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। अब फिल्म की 25वें दिन की भी कमाई सामने आ गई है। जानिए 25वें फिल्म ने किया कैसा प्रदर्शन?

विज्ञापन

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 25 Rishab Shetty Starrer Film Earn Good Numbers On 4th Sunday
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

ऐसा बीता संडे
धीरे-धीरे एक महीना पूरा करने जा रही ‘कांतारा चैप्टर 1’ लगातार अच्छी कमाई कर रही है। अपने 25वें दिन चौथे रविवार को ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दोहरे अंकों में कमाई की है। खबर लिखे जाने तक फिल्म 10 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। इसके साथ ही ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कुल कमाई अब 589.20 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 25 Rishab Shetty Starrer Film Earn Good Numbers On 4th Sunday
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : X

600 करोड़ के आंकड़े से कुछ ही दूर है फिल्म
जिस तरह से 25 दिन पूरे करने के बाद भी ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है, उसे देखकर ये संभव है कि फिल्म जल्द ही 600 करोड़ रुपए के आंकड़े तक भी पहुंच जाएगी। 600 करोड़ के आंकड़े से फिल्म अब सिर्फ कुछ ही दूर है। 

विज्ञापन

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 25 Rishab Shetty Starrer Film Earn Good Numbers On 4th Sunday
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : X

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी दौड़ रही फिल्म
भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फिल्म वर्ल्डवाइड भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 25 दिनों में ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन में ‘कांतारा चैप्टर 1’ 867 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। इसके साथ ही वो इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन चुकी है।

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 25 Rishab Shetty Starrer Film Earn Good Numbers On 4th Sunday
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : X
ऐसी है कहानी
फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ भारतीय परंपरा, संस्कृति की कहानी कहती है। फिल्म में आस्था का एक धार्मिक पक्ष है, वहीं लोककथा का रोमांच भी है। साथ ही फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स भी दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने लीड रोल निभाया है, साथ ही फिल्म का डायरेक्शन भी किया है। फिल्म को आम दर्शकों से लेकर सिनेमा जगत तक के सितारे सराह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed