फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johar said Jaya Bachchan she is not Dhanlakshmi Randhawa in real kindest warmest most generous person

Jaya Bachchan: जया बच्चन के मिजाज को लेकर बोले करण जौहर, 'वो इतनी सख्त नहीं हैं, जितना लोग समझते हैं'

Sun, 29 Sep 2024 04:27 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 29 Sep 2024 04:27 PM IST
सार

अभिनेत्री जया बच्चन को उनके गुस्से के कारण जाना जाता है। जया बच्चन को लेकर करण जौहर ने कुछ दिलचस्प बातें की हैं। करण जौहर ने कहा कि जया बच्चन को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में जितना सख्त दिखाया गया है, वह उतनी सख्त नहीं हैं।

विज्ञापन
Karan Johar said Jaya Bachchan she is not Dhanlakshmi Randhawa in real kindest warmest most generous person
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री जया बच्चन को उनके बेझिझक और स्पष्ट बोलने के लिए जाना जाता है। जया को लेकर करण जौहर ने खुलासा किया कि उन्होंने एक फिल्म निर्माता से कहा कि कोई कुछ भी कहे आपने बहुत ही खराब फिल्म बनाई थी। आइए आपको बताते हैं क्या जया बच्चन को लेकर करण जौहर ने क्या बातें कही हैं।
विज्ञापन

Double Roles: आंध्रावाला से लेकर अदुर्स तक, देवरा से पहले इन फिल्मों में डबल रोल में दिखे जूनियर एनटीआर

विज्ञापन
जया बच्चन ने निर्देशक से कह दी थी ऐसी बात
करण जौहर ने अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा के साथ जया बच्चन को लेकर बात की थी। करण ने कहा, आपकी मां इस इंडस्ट्री से बहुत अलग हैं। मुझे याद है उन्होंने एक फिल्म निर्माता से कहा था कि कोई आपको कुछ भी कहे, लेकिन आपने बहुत ही खराब फिल्म बनाई है'। इस पर श्वेता और अभिषेक हंसने लगे और बोले कि क्या आप उस निर्माता को जानते हैं। करण जौहर ने अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा से बात करते हुए कहा कि मैं जया दी को 'आंटी जे' कहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Writer Star Kids: शब्दों के माहिर खिलाड़ी हैं ये स्टार किड्स, लेखन की दुनिया में भी हैं सक्रिय

बहुत ही उदार महिला हैं जया बच्चन
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में जया बच्चन को धनलक्ष्मी रंधावा की भूमिका में देखा गया था। इस भूमिका को लेकर करण जौहर ने एक बातचीत के दौरान कहा था वह उतनी सख्त महिला नहीं हैं, जितना उनके फिल्म में दिखाया गया है। लोगों की धारणा से जया बच्चन काफी अलग हैं। उन्हें दयालु, गर्मजोशी से भरी और सबसे उदार व्यक्तित्व की महिला थी। करण जौहर ने कहा, अगर आप उनकी टीम से पूछें कि सेट पर उनका पसंदीदा व्यक्ति कौन है, तो वे सभी जया बच्चन का नाम लेंगे। जया बच्चन हमेशा अपनी क्रू मेंबर बहुत मेहनत कर रहे हैं, वह उन्हें समोसे, मिठाई भेजती थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed