फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johar talks to 60 mothers every day in Whatsapp Group Directors talk about children ruhi and yash

Karan Johar: रोज 60 मम्मियों से बात करते हैं करण जौहर, निर्देशक ने किए अपने बच्चों से जुड़े दिलचस्प खुलासे

Sun, 22 Sep 2024 12:36 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 22 Sep 2024 12:36 PM IST
सार

निर्माता निर्देशक करण जौहर 'जिगरा' की टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। इस शो के दौरान उन्होंने अपने पिता बनने और बच्चों से जुड़ी कुछ खास बातों को साझा किया है। करण ने बताया कि वह रोज 60 मम्मियों से बात करते हैं।

विज्ञापन
Karan Johar talks to 60 mothers every day in Whatsapp Group Directors talk about children ruhi and yash
करण जौहर - फोटो : PTI

विस्तार

'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' के हाल के एपिसोड में आलिया भट्ट और करण जौहर नजर आए। इस दौरान कपिल शर्मा ने उनसे कई दिलचस्प बातें कीं। आलिया अपनी फिल्म 'जिगरा' के प्रमोशन के लिए आईं थीं। आलिया और करण ने माता-पिता बनने पर अपने-अपने बच्चों से जुड़ी कई बातें इस दौरान साझा की हैं। शो के दौरान करण जौहर ने अपने जुड़वा बच्चों रूही और यश को लेकर भी कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। करण जौहर ने बताया कि वह रोजाना 60 मम्मियों से बात करते हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)




बच्चों की परवरिश को लेकर कही ये बात
करण जौहर ने अपने बच्चों की परवरिश को लेकर कुछ बातें 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में साझा की हैं। उन्होंने बताया कि करण जौहर दो व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हुए हैं, इन ग्रुपों में लगभग 60 महिलाएं हैं। इन महिलाओं से दो अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े हुए हैं। इससे उनके पिता बनने पर काफी बदलाव भी आए हैं। निर्देशक ग्रुप पर जुड़ी मम्मियों की बातों को पढ़कर अपने बच्चों के भविष्य की भी चिंता करने लगे हैं।

Parvin Dabas: हादसे में घायल हुए परवीन डबास के स्वास्थ्य पर आया अपडेट, ऐसी है प्रीति झंगियानी के पति की हालत

करण जौहर बच्चों को सुनाते हैं जानवरों की कहानी
निर्माता निर्देशक करण जौहर अपने बच्चों को कई तरह की कहानियां सुनाते हैं। उन्होंने महसूस किया कि दोनों बच्चों को जानवरों से बहुत प्यार है, इसके बाद वह जानवरों से जुड़ी अजीबोगरीब कहानियां बनाते हैं और बच्चों को सुनाते हैं। इन कहानियों को बच्चे काफी पसंद करते हैं।

Kiran Rao: क्या फिर से किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करेंगे आमिर-किरण? लापता लेडीज की निर्देशक ने दिया जवाब

बच्चों को नहीं पता पापा क्या करते हैं
करण जौहर ने शो के दौरान बातचीत में बताया कि उनके बच्चों को नहीं पता कि वह क्या काम करते हैं। उनके बच्चे उनकी नौकरी को लेकर अक्सर भ्रमित रहते हैं। जब वह घर पर कपड़ों का ट्रायल करते हैं तो उनके बच्चे काफी उत्साहित हो जाते हैं। बच्चे अक्सर उन्हें मेकअप करते हुए देखते हैं। वह अपने पापा के काम को जानने के लिए उत्साहित रहते हैं। हालांकि, वह क्या करते हैं इसे लेकर बच्चे उलझन में ही रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed