{"_id":"694784aa454e3517610a00d0","slug":"kareena-kapoor-met-with-anupam-kher-actor-shares-photos-and-praise-for-refugee-2025-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनुपम खेर ने इस बात के लिए की करीना कपूर की तारीफ, तस्वीरें शेयर करते हुए साझा किया 'रिफ्यूजी' का किस्सा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
अनुपम खेर ने इस बात के लिए की करीना कपूर की तारीफ, तस्वीरें शेयर करते हुए साझा किया 'रिफ्यूजी' का किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 21 Dec 2025 10:55 AM IST
सार
Anupam Kher With Kareena Kapoor: हाल ही में अनुपम खेर की मुलाकात करीना कपूर से हुई है। एक्टर ने करीना कपूर के साथ फोटो ली, उनकी तारीफ की और उनके बारे में कई खास बातें बताई हैं।
विज्ञापन
अनुपम खेर, नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
विज्ञापन
विस्तार
अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट साझा करते रहते हैं। हाल ही में वह अभिनेत्री करीना कपूर से एक फ्लाइट में मिले। उन्होंने करीना के साथ तस्वीरें ली और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेता ने करीना के बारे में कई बातें लिखी हैं।
Trending Videos
रिफ्यूजी के सेट पर मिले थे करीना-अनुपम
करीना कपूर के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अनुपम खेर ने पोस्ट में लिखा 'फ्लाइट में करीना कपूर के साथ। मैं बेबो से साल 2000 में 'रिफ्यूजी' के सेट पर मिला था। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। वह बेहद खूबसूरत, आत्मविश्वासी होने के साथ-साथ थोड़ी नाजुक भी थीं। वह बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए बेचैन थीं। एक इंसान के तौर पर वह कमाल की हैं! कई वर्षों में उन्होंने बहुत तरक्की की है।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छे रोल की तलाश में करीना कपूर
अनुपम खेर ने आगे लिखा 'बीते कल हम एक ही फ्लाइट में थे। हमने कई चीजों के बारे में बातें कीं। 25 वर्षो के बाद यह जानकर अच्छा लगा कि वह अच्छे रोल की तलाश में हैं। वह एक बेहतरीन इंसान हैं और उन्हें बात करना पसंद है। मेरी तारीफ करने के लिए करीना कपूर आपका बहुत शुक्रिया। इतने वर्षों बाद मैं वैसा ही दिखता हूं। भगवान आपको और आपके परिवार को सुखी रखे। आपको प्यार और आपके लिए दुआएं।'

कार हादसे पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, बताई कैसी है हालत? फैंस को दी ये नसीहत
रिफ्यूजी
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर का वर्कफ्रंट
करीना कपूर को आखिरी बार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया था। उनके साथ अजय देवगन थे। जल्द ही वह फिल्म 'दायरा' का हिस्सा होंगी।
अनुपम खेर का काम
अनुपम खेर को आखिरी बार फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में देखा गया था। वह इस फिल्म के निर्देशक, लेखक और प्रोड्यूसर भी हैं। इससे पहले वह फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नीना गुप्ता के साथ नजर आए थे।