फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kartik aaryan and vidya balan reunite on bhool bhulaiyaa 3 set for film poster shoot pics goes viral

Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' के सेट पर साथ दिखे कार्तिक आर्यन-विद्या बालन, फिल्म के लिए किया पोस्टर शूट

Tue, 03 Sep 2024 08:13 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 03 Sep 2024 08:13 AM IST
सार

अभिनेता कार्तिक आर्यन और विद्या बालन को हाल ही में 'भूल भुलैया 3' के पोस्टर शूट के लिए सेट पर देखा गया। दोनों को साथ देख प्रशंसकों का उत्साह बढ़ गया है। 
 

विज्ञापन
kartik aaryan and vidya balan reunite on bhool bhulaiyaa 3 set for film poster shoot pics goes viral
भूल भुलैया 3 - फोटो : यूट्यूब: T-Series

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके साथ ही प्रशंसकों को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, जो प्रशंसकों को उत्साहित कर देगी। अभिनेता कार्तिक आर्यन और विद्या बालन को हाल ही में 'भूल भुलैया 3' के पोस्टर शूट के लिए सेट पर देखा गया, जिससे इस बात की उम्मीद बढ़ गई है कि यह दिवाली पर रिलीज होने वाली एक बड़ी फिल्म होगी। 

विज्ञापन

इस अवतार में दिखे कार्तिक और विद्या
इस दौरान कार्तिक आर्यन अपने सिग्नेचर 'भूल भुलैया' लुक में नजर आए, जो पिछली फिल्म के उनके किरदार रूह बाबा की याद दिलाता है, वहीं विद्या बालन काले रंग की साड़ी पहने नजर आईं। विद्या ने पहली 'भूल भुलैया' फिल्म में अवनी उर्फ मंजुलिका का किरदार निभाया था। विद्या दूसरी फिल्म का हिस्सा नहीं थीं और उनकी जगह तब्बू ने मंजुलिका की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशंसकों का बढ़ा उत्साह
कार्तिक आर्यन और विद्या बालन को एक साथ देखकर प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया है, जो फिल्म के बारे में अधिक जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कार्तिक भूत भगाने वाले रूह बाबा की भूमिका निभाएंगे। अनीस ने फ्रेंचाइजी के दूसरे भाग का भी निर्देशन किया था।

विज्ञापन

फिल्म के कलाकार 
भूल भुलैया 2 एक ब्लॉकबस्टर थी, जिसने दुनिया भर में लगभग 300 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं अब फिल्म की तीसरी किस्त के लिए बहुत उम्मीदें हैं। कार्तिक आर्यन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार हैं। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। इस फिल्म में विद्या बालन अपनी मंजुलिका की भूमिका को दोहराएंगी। भूल भुलैया 3 इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed