New Year 2026: तमन्ना भाटिया ने मनाया जश्न, सैर पर निकलीं निमरत कौर, वाणी कपूर ने ऐसे दी 2026 की बधाई
New Year 2026: सभी लोगों के साथ सेलेब्स भी नए साल के जश्न में डूबे हैं। कई सेलेब्स ने नए साल के मौके पर अपने फैंस को बधाई दी है और उनके लिए पोस्ट शेयर की है। आइए जानते हैं उनकी पोस्ट में क्या खास है?
विस्तार
नए साल के मौके पर अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।
View this post on Instagram
मनोज बाजपेयी ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा है 'गुरुजनों और आप सभी का आशीर्वाद यूं ही बना रहे। नए वर्ष की शुभकामनाएं।'
गुरुजनों और आप सभी का आशीर्वाद यूँ ही बना रहे। नए वर्ष की शुभकामनाएँ ✨
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) January 1, 2026
Happy New Year! ❤️🙏🏽
सिद्धार्थ मलहोत्रा ने साल 2025 की झलकियां दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।
तमन्ना भाटिया ने नए साल पर डांस करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'पार्टी मूड'।
नए साल के मौके पर निमरत कौर सैर पर निकली हैं। उन्होंने तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए फैंस को नए साल की बधाई दी है।
वाणी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को नए साल की बधाई दी है।
काजोल ने परिवार के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।
अदिति राव हैदरी ने अपने पति सिद्धार्थ के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी है।
श्रद्धा कपूर ने नए साल के मौके पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने फैंस को नए साल की बधाई दी है।
करिश्मा कपूर ने नए साल के मौके पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है और लिखा है 'प्यार, उम्मीद और यकीन'।
सुष्मिता सेन ने पार्टी करते हुए नए साल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि नया साल शानदार होगा।
सोनल चौहान ने दुबई में बुर्ज खलीफा के पास जश्न मनाते हुए नए साल का स्वागत किया है।
नए साल के मौके पर चांद की तस्वीर शेयर करते हुए मौनी रॉय ने लिखा है 'मैं और मेरा सबसे अकेला चांद आपको 2026 की शुभकामनाएं दे रहे हैं।'
कृति सेनन ने नए साल के मौके पर फैंस को बधाई दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बहुत सारे पटाखे फूट रहे हैं।
नुसरत भरूचा ने इंस्टाग्राम पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि अच्छे मूव और अच्छे मूड से नए साल का स्वागत कर रही हूं।
A post shared by Aafreen-Makeup & Hair ® (@aafreenmakeupandhair)
करीना कपूर खान ने अपने पति सैफ अली खान के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है और नए साल की शुभकामनाएं दी है।
रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपने फैंस को नए साल की मुबारकबाद दी है।
कार्तिक आर्यन ने पूजा करके नए साल का स्वागत किया है। पूजा करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है।
सोहेल खान ने अपने पड़ोसियों के साथ नए साल का जश्न मनाया है। उन्होंने उनके साथ तस्वीरें शेयर की हैं।
रोनित रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि जोश के साथ नए साल का स्वागत किया है।
साउथ के स्टार थलापति विजय ने 'जन नायकन' का पोस्टर शेयर करते हुए नए साल का स्वागत किया है।
सनी लियोनी ने अपने पति डेनियल वेबर के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए नए साल का स्वागत किया है।
नए साल के मौके पर प्रभु देवा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने चश्मा लगाया है। वह सीटी बजाते नजर आ रहे हैं।