विजय देवरकोंडा की नए साल की पोस्ट में दिखीं रश्मिका मंदाना? फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स
Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा नए साल के मौके पर रोम में छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस कयास लगा रहे हैं तथाकथित कपल एक साथ छुट्टियां मनाने निकला है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
विस्तार
विजय देवरकोंडा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनकी तथाकथित पार्टनर रश्मिका मंदाना पहले ही उन जगहों की तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक-साथ छुट्टियों पर निकले हैं। विजय देवरकोंडा की तस्वीरों पर फैंस ने रश्मिका मंदाना को लेकर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने दावा किया है कि उन्हें विजय की एक फोटो के रिफ्लेक्शन में रश्मिका दिखीं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक दूसरे इमेज में रश्मिका ने एक्टर विजय को पीछे से पकड़ा है। फ्रेम में उनके दोस्तों का रिएक्शन भी दिख रहा है।
इससे पहले रश्मिका मंदाना ने रोम से अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह अपने दोस्तों के साथ पोज दे रही थीं। उन्होंने कई ऐतिहासिक इमारतों की भी तस्वीरें शेयर की थीं। विजय देवरकोंडा की तस्वीरों में भी रोम की ऐतिहासिक इमारतें नजर आई हैं।
खबरों के मुताबिक 3 अक्तूबर 2025 को रश्मिका और विजय ने हैदराबाद में सगाई की थी। इस समारोह में दोनों के परिवार और कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे। हालांकि कपल ने खुद सोशल मीडिया पर कोई घोषणा नहीं की, लेकिन बाद में विजय की टीम ने सगाई की पुष्टि कर दी थी। खबरें हैं कि कपल 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी करेगा। यह एक निजी समारोह होगा।