फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Spirit First Look Prabhas poster on January 1 New Year gift for fans Sandeep Reddy Vanga film tripti dimri

Spirit Poster: नए साल में प्रभास का फैंस को तोहफा; रिलीज हुआ 'स्पिरिट' का पहला पोस्टर, साथ दिखी तृप्ति डिमरी

Thu, 01 Jan 2026 07:46 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 01 Jan 2026 07:46 AM IST
सार

Spirit First Look: प्रभास की आगामी फिल्म 'स्पिरिट' के निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी।

विज्ञापन
Spirit First Look Prabhas poster on January 1 New Year gift for fans Sandeep Reddy Vanga film tripti dimri
फिल्म 'स्पिरिट' में प्रभास और तृप्ति डिमरी - फोटो : Instagram @prabhas

विस्तार

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास ने साल 2026 के पहले ही दिन अपने फैंस को तोहफा दे डाला। दोनों ने 1 जनवरी 2026 को देर रात अपनी अगली फिल्म 'स्पिरिट' का पहला पोस्टर जारी किया। इसमें प्रभास और तृप्ति डिमरी का पहला लुक देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह इस फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sandeep Reddy Vanga (@sandeepreddy.vanga)


संदीप रेड्डी वांगा का पोस्ट
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'भारतीय सिनेमा। अपने AJANUBAHUDU / AJANUBAHU को देखें।' 'स्पिरिट' के इस पोस्टर के साथ संदीप ने सभी को 2026 की शुभकामनाएं भी दीं।'

पोस्टर में क्या है खास
पोस्टर में खिड़की के पास घायल अवस्था में बिना शर्ट के प्रभास दिखाई दे रहे हैं, जबकि तृप्ति डिमरी उनकी सिगरेट जलाती नजर आ रही हैं। प्रभास ने ऑफ-व्हाइट पैंट और काले चश्मे पहने हैं, जबकि तृप्ति देसी लुक में नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: करीना-फरहान अख्तर और हेमा मालिनी ने फैंस को दी 2026 की शुभकामनाएं, देखें बाकी सेलेब्स की हैप्पी न्यू ईयर पोस्ट

'स्पिरिट' के बारे में
फिल्म 'स्पिरिट' का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास और तृप्ति मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि प्रकाश राज, विवेक ओबेरॉय और कंचना सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। कथित तौर पर इस फिल्म में कोरियाई अभिनेता डॉन ली के भी शामिल होने की खबर है, हालांकि निर्माताओं ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें: 2026 में बड़े पर्दे पर नजर आएंगी नई जोड़ियां, रणबीर-साई पल्लवी से लेकर वरुण-पूजा का नाम भी शामिल; देखें लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed