Phir Aayi Hasseen Dillruba: कैटरीना ने देखी 'फिर आई हसीन दिलरुबा', सनी कौशल को बताया दुनिया का सबसे अच्छा देवर
सनी कौशल की फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस बीच सनी कौशल की भाभी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ तथा उनकी कथित गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की समीक्षा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनी कौशल, व्रिकांत मैसी, जिमी शेरगिल और तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' काफी चर्चा बटोर रही है। फिल्म कुछ दिनों पहले ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म के लिए सभी कलाकारों को काफी तारीफें मिल रही हैं। इस बीच अब सनी कौशल की भाभी और बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ तथा उनकी कथित गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की समीक्षा की है।
आज, यानी 11 अगस्त को कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने लिखा, "मुझे फिर आई हसीन दिलरुबा बहुत पसंद आई। फिल्म बहुत मजेदार है। पति को प्लॉट के बारे में अपनी व्याख्या बताने के लिए फिल्म को बार-बार रोकना पड़ा।" इसके साथ ही कैटरीना ने फिल्म के अन्य कलाकारों को बधाई दी।
उन्होंने फिल्म के निर्माता आनंद एल राय, जयप्रद देसाई और लेखिका कनिका ढिल्लों को बधाई दी। वहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू की तारीफ करते हुए उनके काम को बहुत बढ़िया बताया। जिमी शेरगिल के लिए उन्होंने लिखा, "आपने कमाल कर दिया।" वहीं, विक्रांत मैसी को हमेशा की तरह शानदार बताया। अपने देवर सनी कौशल की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा," सनी आपने मुझे चौंका दिया। आपका ये पक्ष देखने के बाद, मुझे लगता है आप जो कहते हो, वो सब सही है। आप हमेशा सही होते हो और आपसे सबसे अच्छे देवर हो। मैं वादा करती हूं कि आपको कभी परेशान नहीं करूंगी।"
Shweta Tiwari: इब्राहिम अली के साथ रिश्ते में हैं पलक तिवारी? मां श्वेता ने चुप्पी तोड़ बताया सच
कैटरीना के अलावा, सनी की कथित गर्लफ्रेंड शारवरी ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की समीक्षा की। उ्न्होंने लिखा, "क्या रोमांचक फिल्म है ! मैं अपने सोफे के किनारे पर थी।सनी आपका अविश्वसनीय प्रदर्शन है। सनी, तापसी और विक्रांत आप तीनों ने कमाल कर दिया है। नेटफ्लिक्स और कनिका आपको बहुत-बहुत बधाई।"
Kabhi Alvida Naa Kehna: 'कभी अलविदा ना कहना' को 18 साल पूरे, करण जौहर ने बीटीएस वीडियो साझा कर लिखा खूबसूरत नोट
बताते चलें कि फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' एक रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म है, जो बीते 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई है। इस फिल्म में साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'हसीन दिलरुबा' की कहानी को आगे बढ़ाया गया है। फिल्म में इस बार विक्रांत मैसी और तापसी पन्नू के अलावा सनी कौशल और जिमी शेरगिल की एंट्री हुई है। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।
Pradeep Bandekar: प्रेस फोटोग्राफर प्रदीप बांदेकर ने दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड दिग्गजों ने जताया शोक