Katrina Kaif: लंदन से छुट्टियां मनाकर लौटीं कैटरीना कैफ, प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर लगा विराम
लंदन से लंबी छुट्टी मनाने के बाद अभिनेत्री कैटरीना कैफ वापस भारत लौट आई हैं। कैटरीना की वापसी के बाद उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर भी विराम लग गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रशंसकों का मिला प्यार
कैटरीना की वापसी के बाद उनके प्रशंसक काफी खुश और उत्साहित नजर आएं। एक प्रशंसक ने टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘सुंदर, क्लासी और एलिगेंट।’ वहीं, दूसरे ने लिखा, ‘तो वह प्रेग्नेंट नहीं है, नफरत करने वालों ने दीपिका की प्रेग्नेंसी पर संदेह किया और उन्होंने कैटरीना के चलने वाले वीडियो पर विश्वास किया।’ कई प्रशंसकों ने उन्हें ‘रानी’ भी कहा। वहीं, एक और यूजर ने कहा, ‘वह गर्भवती नहीं है, लेकिन वह चमक रही हैं। अब तक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री।’
मिनी पिंक शॉर्ट ड्रेस में अनन्या पांडे का बोल्ड एंड हॉट लुक
वायरल वीडियो के चलते उड़ी थी अफवाह
कुछ दिनों पहले अभिनेत्री के कुछ वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें दावा किया जा रहा था कि वह विक्की के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही थीं। वायरल वीडियो के आधार पर कई यूजर्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि वह प्रेग्नेंट हैं और अपने बच्चे को जन्म देने के लिए लंदन गई हैं। हालांकि, कैटरीना की टीम ने इसका तुरंत खंडन कर दिया था।
कैटरीना कैफ का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री को लेकर कई अफवाहें उड़ी उनमें से एक यह भी थी कि वह लंदन में अपने पहले बच्चे को जन्म देने के लिए गई हैं। अब अभिनेत्री की वापसी के साथ सभी अफवाहें खत्म हो गई हैं। वहीं, कैटरीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री ‘मेरी क्रिसमस’ में आखिरी बाद दिखी थीं। कहा जा रहा है कि वह फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में नजर आ सकती हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
किसी ने पार्टनर तो किसी गुदवाया अपने बच्चों का टैटू