Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने 'टिप टिप बरसा' का रीमिक्स बीटीएस वीडियो किया साझा, फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया
अक्षय कुमार फिल्म सूर्यवंशी का गाना 'टिप टिप बरसा' का बीटीएस वीडियो साझा किया है। मगर अक्षय ने इसे एक ट्विस्ट के साथ साझा किया है। ये वीडियो 'टिप टिप बरसा' का है, मगर इसमें हौली हौली' गाना सुनाई दे रहा है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'खेल खेल में' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की पूरी टीम इसकी रिलीज की तैयारी में जुटी हुई है। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी बीच खिलाड़ी कुमार ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो साझा किया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। अभिनेता ने कैटरीना कैफ के साथ फिल्म सूर्यवंशी के गाने से जुड़ा एक बीटीएस वीडियो साझा किया है।
अक्षय ने ट्विस्ट के साथ साझा किया वीडियो
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो साझा किया है। यह वीडियो फिल्म सूर्यवंशी का गाना 'टिप टिप बरसा' का है। मगर अक्षय ने इसे एक ट्विस्ट के साथ साझा किया है। ये वीडियो 'टिप टिप बरसा' का है, मगर इसमें अजय देवगन, रकुल प्रीत और तब्बू का 'हौली हौली' का सुनाई दे रहा है। अक्षय ने वीडियो साझा कर लिखा, 'जब टिप टिप हौली हौली से मिली। अगर आप भी 'हौली हौली' पर थिरक रहे हैं और हर बीट को पसंद कर रहे हैं। तो मस्ती में शामिल हों। अपनी रील बनाएं और मेरे साथ शेयर करें।'
View this post on Instagram
कैटरीना कैफ को किया टैग
अभिनेता ने इस वीडियो को साझा कर कैटरीना कैफ को टैग किया है। अक्षय ने जैसे ही ये वीडियो साझा किया, फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा, 'ऑल टाइम फेवरेट जोड़ी।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'अक्की और कैट मेरी पसंदीदा बॉलीवुड जोड़ी।' फैंस ने कमेंट कर दोनों की परफॉर्मेंस को शानदार बताया है।
दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है फिल्म की कहानी
फिल्म 'खेल खेल में' की बात करें तो निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म मजेदार ट्रेलर रिलीज किया है। ये कॉमेडी फिल्म दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, तापसी पन्नू, फरदीन खान, एमी विर्क, प्रज्ञा जयसवाल और आदित्य सील जैसे कलाकार शामिल हैं।
Nawazuddin Siddiqui: सुर्खियों में नवाजुद्दीन की नई फिल्म, जज उपेंद्र नाथ राजखोवा की बायोपिक में आएंगे नजर
