फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   King actor Shah Rukh Khan met Deepika Padukone and Ranveer Singh at Mumbai hospital after birth of their baby

Shah Rukh Khan: रणवीर-दीपिका की बेबी गर्ल से मिलने अस्पताल पहुंचे शाहरुख खान, माता-पिता को दी बधाई

Fri, 13 Sep 2024 08:53 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 13 Sep 2024 08:53 AM IST
सार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान हाल में ही माता-पिता बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण से मिलने अस्पताल पहुंचे। गुरुवार की रात उनकी कार को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में देखा गया। 

विज्ञापन
King actor Shah Rukh Khan met Deepika Padukone and Ranveer Singh at Mumbai hospital after birth of their baby
शाहरुख खान- दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और मशहूर कपल हैं। दोनों को उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हाल में ही दोनों माता-पिता बने हैं। दीपिका पादुकोण ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इसके बाद से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है। अब बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी हाल में ही माता-पिता बने कलाकारों से मुलाकात की है और उन्हें बधाई दी है।  

विज्ञापन


बेबी गर्ल से मिलने अस्पताल पहुंचे शाहरुख खान 
गुरुवार की रात शाहरुख खान दीपिका और रणवीर की बेबी गर्ल से मिलने अस्पताल पहुंचे। सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियो वायरल हुई हैं, जिनमें शाहरुख खान की कार को अस्पताल में प्रवेश करते और बाहर निकलते दिखाया गया है। वीडियो के मुताबिक, अभिनेता ने मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में कपल से मुलाकात की है। इससे पहले शनिवार को दीपिका पादुकोण को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद रविवार को दोनों बेबी गर्ल के माता-पिता बनें। अपनी बच्ची के जन्म से पहले रणवीर और दीपिका ने शुक्रवार की शाम गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किया था। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

विज्ञापन
विज्ञापन


टीवी से लेकर बॉलीवुड तक बनाई खास जगह, करोड़ों की संपत्ति का मालिक है ये युवा अभिनेता
कई सितारों ने दी बधाई
रणवीर-दीपिका ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ अपने फैंस के बीच इस खुशखबरी को साझा किया। उन्होंने इस पोस्ट में बेबी के जन्मदिन का जिक्र करते हुए लिखा, "बेबी गर्ल का स्वागत है। 8.09.2024।" इसके बाद से ही कई सितारों ने उन्हें माता-पिता बनने पर बधाई दी है। हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विल स्मिथ ने भी उन्हें बधाई दी है। उन्होंने लिखा,बधाई हो माँ और पापा।" कपल के पोस्ट पर कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा,"बधाई हो।" अनन्या पांडे ने भी बधाई देते हुए लिखा, "बेबी गर्ल। बधाई हो।" सारा अली खान ने भी लिखा, "रणवीर और दीपिका। आपकी बच्ची के लिए बधाई। आप दोनों को हमेशा खुशियां और आनंद मिले।"

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)



Reopening Of Cinemas: यूपी में फिर से खुलेंगे वर्षों से बंद पड़े सिनेमाघर, प्रदेश सरकार देगी यह बड़ी छूट
साल 2018 में की थी शादी
हाल ही में, इस जोड़े ने शानदार मैटरनिटी शूट की तस्वीरें साझा की थीं। उनकी इन तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया है। दीपिका और रणवीर ने इस साल फरवरी में अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। दोनों ने छह साल तक डेटिंग करने के बाद 14 नवंबर, 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। अब बेबी गर्ल के जन्म के बाद दोनों इस रिश्ते के अगले पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। 

Mahima Chaudhary: कार एक्सीडेंट, कैंसर से जंग...हर मुसीबत से डटकर लड़ीं महिमा, कुछ ऐसा रहा है फिल्मी करियर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed