सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kusha Kapila Slams Standup Comedian Pranit More Amid Viral 370 Rupee Biryani Controversy

‘370 की बिरयानी’ वाले मजाक पर आग बबूला हुईं कुशा कपिला, कॉमेडियन प्रणीत पर कसा तंज; बोलीं- ‘यह कॉमेडी नहीं…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 10 Jun 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Kusha Kapila Slams Standup Comedian Pranit More: इन दिनों सोशल मीडिया पर 370 की बिरयानी वाली एक कंट्रोवर्सी चर्चा में है। महिलाएं इस मामले को लेकर काफी नाराज हैं। एक्ट्रेस, इंफ्लुएंसर कुशा कपिला ने भी इस मामले पर कॉमेडियन प्रणीत मोरे को आड़े हाथों लिया है। जानिए, वह क्या बाेली हैं? और क्या है ये पूरा मामला? 

Kusha Kapila Slams Standup Comedian Pranit More Amid Viral 370 Rupee Biryani Controversy
कुशा कपिला और प्रणीत मोरे - फोटो : इंस्टाग्राम@kushakapila, @rj_pranit
विज्ञापन

विस्तार

कंटेंट क्रिएटर, इंफ्लुएंसर से एक्ट्रेस बनीं कुशा कपिला ने स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे और उनके शो में हुई ‘370 की बिरयानी’ वाली कंट्रोवर्सी पर अपने गुस्सा जाहिर किया है। शो के वायरल वीडियो और उससे जुड़े विवाद पर कुशा खुलकर बाेली हैें। साथ ही महिलाओं को भी एक खास संदेश एक्ट्रेस ने दिया है। 

कुशा ने प्रणीत मोरे पर इशारों-इशारों में कसा तंज

कुशा कपिला ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में कुछ वीडियो पोस्ट किए। जिसमें वह कहती हैं, ‘आपने (कंटेंट क्रिएटर) वह वीडियो एडिट करवाकर पब्लिश करवाई, उसके लिए आपकी भी जिम्मेदारी बनती है।’ कुशा का मानना है कि ऐसा मटीरियल अपलोड करना एक सोच-समझकर लिया गया फैसला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वह आगे कहती हैं, ‘मैं महिलाओं से अपील करती हूं कि वे घटिया कॉमेडी के खिलाफ खुलकर बोलें। कृपया डरें नहीं। अगर किसी ने बकवास की है, तो उसकी जमकर आलोचना करें। ऐसी क्लिप अपलोड करना एक सोच-समझकर लिया गया फैसला होता है। कुछ खास तरह के मजाक करना और उन्हें अपने चैनल पर दिखाना भी आपका फैसला है। वैसे यह कॉमेडी नहीं है। यह ऐसा कंटेंट है जिसे रिएक्शन पाने के लिए बनाया गया है।’  

विज्ञापन

प्रणीत मोरे ने रखा था अपना पक्ष

इस पूरे विवाद और मामले पर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने एक बयान जारी कर माना था कि शो के दौरान उन्होंने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी, वह गलत थी। वीडियो पर हर तरफ से आलोचना होने के तुरंत बाद कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर अपना पक्ष रखा। प्रणीत ने इंस्टाग्राम पर कहा, ‘मैंने हाल ही में आए क्राउडवर्क क्लिप के बारे में आलोचना देखी है। दर्शक की कही बातें मेरी सोच को नहीं दिखातीं। पीछे मुड़कर देखने पर लगता है कि मुझे हंसकर आगे बढ़ने के बजाय उस बात को चुनौती देनी चाहिए थी। यह मेरी तरफ से समझने में गलती थी।’ 


क्या था पूरा मामला? 

सोशल मीडिया पर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो की एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें एक दर्शक महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बात कह रहा है। इस बात उसे टोकने की बजाय प्रणीत मोरे बस हंस रहे थे। यही बात सोशल मीडिया पर मौजूद सक्रिय महिलाओं, लड़कियों को चुभ गई। इस वजह से कॉमेडियन प्रणीत की खूब ट्रोलिंग हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed