सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   lara dutta shared her memories on priyanka chopra and akshay kumar while filming andaaz

लारा दत्ता को याद आए पुराने दिन, बताया 'अंदाज' के सेट का पर कैसा था अक्षय कुमार का व्यवहार?

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 10 Apr 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Lara Dutta On Akshay Kumar: एक्ट्रेस लारा दत्ता ने हाल ही में साल 2003 में रिलीज हुई अपनी पहली फिल्म 'अंदाज' को याद किया। एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके पहले को-स्टार अक्षय कुमार का उनके और प्रिंयका चोपड़ा के प्रति कैसा व्यवहार था?

lara dutta shared her memories on priyanka chopra and akshay kumar while filming andaaz
लारा दत्ता, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा दोनों ने ही फिल्म 'अंदाज' से अपना डेब्यू फिल्म इंडस्ट्री में किया था। हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में लारा ने अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की। साथ ही प्रियंका और अपने शूटिंग के वक्त से जुड़ी कुछ यादें भी ताजा कीं।
Trending Videos


पहले ही जीत चुकी थीं ब्यूटी पेजेंट 
फिल्मों में आने से पहले लारा मॉडल हुआ करती थीं। उन्होंने 1997 में मिस इंटरकॉन्टिनेंटल और साल 2000 में मिस यूनिवर्स जैसे ब्यूटी पेजेंट जीते थे। इसी तरह प्रियंका चोपड़ा भी मिस वर्ल्ड 2000 ब्यूटी पेजेंट जीत चुकी थीं। इसके बाद दोनों को डायरेक्टर राज कंवर और प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने फिल्म 'अंदाज' के लिए अप्रोच किया जिसमें उनके अपोजिट अक्षय कुमार थे। अब लारा ने बताया कि पहली फिल्म के वक्त उनका और प्रियंका का हाल कैसा था?
विज्ञापन
विज्ञापन

lara dutta shared her memories on priyanka chopra and akshay kumar while filming andaaz
लारा दत्ता, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय ने हमेशा हमें गाइड किया
अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'मैं और प्रियंका दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में नए थे। वहीं अक्षय एक सफल एक्टर थे। जब हम दोनों उनके पास पहुंचे तो उन्होंने हमें देखा। वो समझ गए कि दो लड़कियां अपनी आंखों में सपने लिए आ रही हैं, जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कुछ भी नहीं पता। इसके बाद अक्षय ने हम दोनों को काफी गाइड किया। उन्होंने कभी हमारा फायदा उठाने के बारे में नहीं सोचा।'
 

lara dutta shared her memories on priyanka chopra and akshay kumar while filming andaaz
फिल्म 'अंदाज' और 'अंदाज 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'अंदाज' को मिला था दर्शकों का प्यार
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन राज कंवर ने किया वहीं फिल्म के निर्माता सुनील दर्शन थे। नदीम-श्रवण ने इसका म्यूजितक कंपोज किया था, जो उस दौर में काफी हिट हुआ था। हाल ही में इस फिल्म की स्प्रिचुअल सीक्वल 'अंदाज 2' बनी थी, जो बीते साल 8 अगस्त को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed