सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Maa x review after releasing in theatre with starrer kajol

Maa X Review: काजोल की ‘मां’ सिनेमाघरों में रिलीज, नेटिजंस ने दिए मिले-जुले रिएक्शंस; बोले- डरावनी है, लेकिन…

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 27 Jun 2025 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Kajol 'Maa' X Review: आज शुक्रवार को काजोल अभिनीत 'मां' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को देखने के बाद नेटिजंस एक्स पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं उन्हें कैसी लगी फिल्म। 

Maa x review after releasing in theatre with starrer kajol
फिल्म मां - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री काजोल की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'मां' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह एक हॉरर फिल्म है, जिसे विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित किया गया है। यह एक मां की कहानी है, जो अपनी बेटी को प्रेत बाधाओं से बचाने का प्रयास करती है। इस फिल्म को देखने के बाद नेटिजंस एक्स पर रिएक्शंस दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि फिल्म वाकई आपको डरा सकती है और भावनात्मक पहलुओं को बहुत खूबसूरत ढंग से दिखाया गया है, वहीं कुछ इसे खराब बता रहे हैं। फिल्म को लेकर मिले-जुले रिएक्शंस आ रहे हैं। आइए जानते हैं नेटिजंस ने क्या कहा। 

Trending Videos

'मां' फिल्म को लेकर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं
शुक्रवार को फिल्म के रिलीज होते ही एक्स पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कुछ यूजर्स 'मां' को बहुत अच्छी फिल्म बता रहे हैं, तो कुछ इसे अजय देवगन की 'शैतान' से कम आंक रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग इसे मजाक बता रहे हैं। फिल्म को लेकर कोई 4 स्टार दे रहा है तो कोई 2। इन बातों को ध्यान में रखते हुए कहा जा सकता है कि इसे औसत फिल्म बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
 
 


 


क्या है फिल्म की कहानी? 

'मां' फिल्म की कहानी की बात करें, तो काजोल ने इसमें अंबिका का किरदार निभाया है। फिल्म में अंबिका अपने पति शुवांकर (इंद्रनील सेनगुप्ता) और बेटी श्वेता (खेरिन शर्मा) के साथ कोलकाता में रह रही है। पश्चिम बंगाल में चंद्रपुर नाम का एक गांव है, जहां शुवांकर अपने पिता के निधन के बाद जाता है। इसके बाद उसे राक्षसों द्वारा मार दिया जाता है। कुछ महीनों के बाद, पूर्वजों की हवेली को बेचने के लिए, अंबिका और श्वेता चंद्रपुर जाती हैं, लेकिन इसके बाद वहीं की दैत्य शक्तियां अंबिका की बेटी श्वेता के पीछे पड़ जाती हैं। इसके बाद मां अपनी बेटी का बचाने के लिए सारी हदें पार करती हैं। इसी आधार पर कहानी आगे बढ़ाया जाता है। 

यह खबर भी पढ़ें: Kannappa X Review: जबरदस्त है विष्णु मांचू और अक्षय कुमार की अदाकारी, आखिर दर्शकों को कैसी लगी 'कन्नप्पा'?


फिल्म के बारे में 
'मां' फिल्म को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित और कुमार मंगत पाठक द्वारा सह-निर्मित किया गया है। फिल्म में काजोल के अलावा रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्त, जितिन गुलाटी, गोपाल सिंह, सूर्यसिखा दास, यानी भारद्वाज, रूपकथा चक्रवर्ती और खेरिन शर्मा सहायक भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगाली में रिलीज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed