सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Made in India- A Titan Story Trailer Release: Jim Sarbh and Naseeruddin Shah starrer web series

घड़ी कैसे बनी देश की पहचान? जिम सर्भ-नसीरुद्दीन की 'मेड इन इंडिया' का ट्रेलर रिलीज; इस दिन दस्तक देगी सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 26 May 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Made in India Trailer: जिम सर्भ और नसीरुद्दीन शाह अभिनीत सीरीज 'मेड इन इंडिया' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें टाइटन घड़ी के सफर को दिखाया गया है कि किस तरह यह देश की पहचान बनी?

Made in India- A Titan Story Trailer Release: Jim Sarbh and Naseeruddin Shah starrer web series
मेड इन इंडिया - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

वेब सीरीज 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी' का ट्रेलर आज मंगलवार को रिलीज हो गया है। यह काफी दिलचस्प है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह 'टाइटन' देश का बड़ा ब्रांड और फिर पहचान बन गया। घड़ी के बहाने सीरीज में भारत के उदारीकरण से पहले के समय को दिखाया गया है। सीरीज में नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ लीड रोल में हैं। 

Trending Videos


ट्रेलर में दिखी विजन और जूनून की कहानी
सीरीज 'मेड इन इंडिया' में नसीरुद्दीन शाह को जेआरडी टाटा के किरदार में दिखाया गया है। वहीं, जिम सर्भ जेरक्सेस देसाई का किरदार निभाते नजर आएंगे। आज रिलीज हुए ट्रेलर में विजन और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जुनून साफ नजर आया है। घड़ी के ब्रांड के बूते ग्लोबल मैप पर भारत की पहचान बनाना इतना आसान नहीं था। इस राह में कई मुश्किलें और संघर्ष भी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवादों के बीच रिलीज हुआ ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ‘चुनरी चुनरी’ गाना, यूजर्स को याद आए सलमान खान

विज्ञापन
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Jim Sarbh (@jimsarbhforreal) द्वारा साझा की गई पोस्ट


Made in India- A Titan Story Trailer Release: Jim Sarbh and Naseeruddin Shah starrer web series
मेड इन इंडिया - फोटो : इंस्टाग्राम

कब और कहां देख सकेंगे सीरीज?
वेब सीरीज 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी' का निर्देशन रोबी ग्रेवाल ने किया है। वहीं, इसे करण व्यास ने लिखा है। नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ के अलावा वैभव तत्ववादी, नम्रता दुबे, लक्षवीर सरन और कावेरी सेठ भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज में छह एपिसोड हैं। यह सीरीज 03 जून 2026 से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी।

उत्साहित हुए नेटिजंस, बोले- 'इंतजार है'
जिम सर्भ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ट्रेलर साझा किया है। इस पर नेटिजंस उत्साहित होकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर ने लिखा है, 'ट्रेलर दिलचस्प लग रहा है। पूरी सीरीज का इंतजार है'। वहीं, कुछ लोग सीरीज में जिम सर्भ की मौजूदगी से भी खुश हैं। वहीं, कुछ किरदार के लिए उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ कर रहे हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed