Bhool Bhulaiya 3: ‘भूल भुलैया 3’ में डांस का महामुकाबला! माधुरी दीक्षित और विद्या बालन होंगी आमने-सामने
‘भूल भुलैया 3’ को लेकर जहां फैंस का रोमांच कम नहीं हो रहा है। वहीं, अब इसे लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि ‘भूल भुलैया 3’ में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन ‘आमी जे तोमार’ गाने पर एक दूसरे के आमने-सामने होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में डर और कॉमेडी के साथ-साथ डांस का भी जोरदार तड़का देखने को मिल सकता है। अक्षय कुमार स्टारर ‘भूल भुलैया’ और कार्तिक आर्यन अभिनीत ‘भूल भुलैया 2’ की सफलता के बाद अब इसकी तीसरी किस्त दर्शकों के बीच आने वाली है। इस बार फिल्म में बहुत कुछ खास होने वाला है। विद्या बालन की वापसी से फिल्म में रोमांच बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में माधुरी दीक्षित भी अहम भूमिका निभाते हुए दिख सकती हैं। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि फिल्म के निर्माता माधुरी और विद्या के डांस फेस-ऑफ की तैयारी कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है, तो दर्शकों को एक शानदार डांस का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
‘आमी जे तोमार’ गाने पर होगा आमना-सामना
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री विद्या बालन और माधुरी दीक्षित एक दूसरे के आमने-सामने नजर आएंगी। दोनों अभिनेत्रियों में डांस का महामुकाबला देखने को मिलेगा। निर्माताओं ने दोनों के फेस-ऑफ की तैयारी भी शुरू कर दी है। ऐसा दावा है कि ‘आमी जे तोमार’ गाने पर दोनों अपनी प्रस्तुति देंगी। मीडिया सूत्रों की मानें तो इस गाने की कोरियोग्राफी चल रही है।
Kannappa Movie: अक्षय कुमार के साथ इस किरदार में दिखेंगे साउथ सुपरस्टार प्रभास, कृति सेनन को भी मिला दमदार रोल
विद्या और माधुरी के साथ होंगे ‘रूह बाबा’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाने को फिल्म के सभी मुख्य किरदारों को ध्यान में रखकर फिल्माया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस गाने में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन के साथ ‘रूह बाबा’ यानी कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे। हालांकि, अभी निर्माताओं की ओर से इसे लेकर कोई फैसला सामने नहीं आया है।