बिग बॉस 19 के वीकएंड का वार में लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, शो में आ रही हैं धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित
Madhuri Dixit In Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के आगामी वीकएंड का वार दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस बार शो में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित आने वाली हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियलिटी शो बिग बॉस 19 के इस वीकएंड का वार का सबको बड़ी बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इस बार शो में बड़ा उलटफेर होने वाला है। वहीं इसमें चार चांद लगाने आ रही हैं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, जिनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
माधुरी दीक्षित का हो रहा आगमन
इस बार बिग बॉस 19 के वीकएंड का वार में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नजर आएंगी। जो अपनी आगामी सीरीज 'मिसेज देशपांडे' का प्रमोशन करने आ रही हैं, जिसका वीडियो भी सामने आ चुका है। वीडियो में अभिनेत्री सफेद ड्रेस में शो के होस्ट और अभिनेता सलमान खान के साथ पोज देती हुईं फोटोज क्लिक करा रही हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
नेटजिंस ने दी प्रतिक्रिया
बिग बॉस 19 में माधुरी दीक्षित के आने की खबर आते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा, 'मेरी बेस्ट जोड़ी।' वहीं दूसरे यूजर ने बोला- 'इन्हें साथ में एक नई रोमांटिक फिल्म करनी चाहिए।' एक और यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'हम आपके हैं कौन।' इसके अलावा अन्य यूजर्स लाल दिल वााला इमोजी लगाकर इस वीडियो पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं सुनीता आहूजा, बोलीं- यह बहुत बड़ी क्षति; आखिरी मुलाकात का किया जिक्र
'मिसेज देशपांडे' के बारे में
'मिसेज देशपांडे' में माधुरी दीक्षित का अलग अंदाज देखने को मिलेगा। इसके सीरीज के टीजर को देखकर ये लगा कि माधुरी इंटेंस किरदार में नजर आएंगी। नागेश कुकुनूर द्वारा निर्देशित इस शो को अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने कुकुनूर मूवीज के सहयोग से निर्मित किया है। शो 19 दिसंबर से हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इस सीरीज को लेकर दर्शक उत्साहित लग रहे हैं।