फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   madhuri dixit dance On tejaab song ek do teen mrs deshmukh series jiohotstar

Madhuri Dixit: 58 की उम्र में माधुरी ने किया 'एक दो तीन...', यूजर्स बोले- 'आज भी जादू बरकरार है'

Mon, 01 Dec 2025 09:24 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 01 Dec 2025 09:24 PM IST
सार

Madhuri Dixit Dance Video: अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपनी नई सीरीज 'मिसेज देशपांडे' के प्रमोशन के दौरान स्टेज पर डांस करते हुए नजर आईं। अभिनेत्री का ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
madhuri dixit dance On tejaab song ek do teen mrs deshmukh series jiohotstar
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

माधुरी दीक्षित ने सोमवार को अपनी अपकमिंग सीरीज 'मिसेज देशपांडे' के प्रमोशन शुरू कर दिए हैं। इसी बीच एक कार्यक्रम में 58 वर्षीय एक्ट्रेस ने स्टेज पर फिल्म 'तेजाब' के आइकॉनिक गाने 'एक दो तीन..' पर परफॉर्म किया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे।
विज्ञापन


माधुरी ने किया डांस
माधुरी अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कितनी बेहतरीन डांसर हैं, ये तो हर कोई जानता है। अब एक बार फिर उनका डांस देखने को मिला, उनकी आने वाली फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान। माधुरी ने यहां अपने हिट गाने एक दो तीन पर जमकर डांस किया। माधुरी के इस डांस को देखने के बाद वहां हर मौजूद शख्स उनके लिए तालियां और सीटियां बजाने लगा। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

विज्ञापन
विज्ञापन



View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




फैंस के ढेरों रिएक्शन्स 
माधुरी की इस वीडियो पर कई फैंस ने जमकर अपने रिएक्शन्स दिए हैं। कई यूजर्स ने माधुरी की वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा- इस धरती की सबसे बेहतरीन डांसर। वहीं एक और यूजर ने माधुरी की खुबसूरती की भी तारीफ की।

माधुरी की सीरीज का ट्रेलर
रोमांटिक, ग्लैमरस और डांसिंग क्वीन की इमेज में नजर आने वाली माधुरी इस बार साइको किलर के रोल में नजर आएंगी- एक ऐसा फैसला जिसने फैन्स को उत्साहित और हैरान दोनों कर दिया है। मिसेज देशमुख सीरीज के ट्रेलर में माधुरी की शख्सियत एक खूबसूरत, शांत और सलीकेदार महिला के रूप में दिखती है, लेकिन इसके पीछे छिपा काला सच कहानी को और रोमांचक बना देता है। सीरीज में वह एक ऐसी महिला की भूमिका निभा रही हैं, जो बाहर से निर्दोष दिखती है, लेकिन अंदर एक गहरा राज छिपाए हुए है। ट्रेलर की झलकियों में उनका इंटेंस एक्सप्रेशन और डर पैदा कर देने वाली शांति, दोनों ही दर्शकों का ध्यान खींच लेते हैं।

माधुरी ने अपने करियर में रोमांस, कॉमेडी, डांस और म्यूजिक जैसे हर तरह के रोल किए हैं, लेकिन अपराध और सस्पेंस से भरे ऐसे किरदार से वह पहले कभी नहीं जुड़ी थीं। ‘मिसेज देशपांडे’ के ट्रेलर से साफ है कि माधुरी ने साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा नहीं, बल्कि हर तरह की भूमिकाओं में ढलने वाली एक मजबूत और बहुमुखी कलाकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed