Madhuri Dixit: जन्मदिन से पहले माधुरी को मिला पति श्रीराम नेने से खास 'गिफ्ट', हैरान रह गईं अभिनेत्री
माधुरी दीक्षित जल्द ही 57 साल की होने जा रही हैं। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए हाल ही में डांस दीवाने के एक विशेष एपिसोड का आयोजन किया गया। इस दौरान शो में अभिनेत्री के पति श्रीराम नेने ने पहुंचकर माधुरी को बड़ा सरप्राइज दे डाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छोटे पर्दे का रियलिटी शो डांस दीवाने सीजन 4 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस शो में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित बतौर जज नजर आ रही हैं। माधुरी का जल्द ही जन्मदिन आने वाले हैं, जिसकी वजह से हाल ही में निर्माताओं ने अभिनेत्री को खास सरप्राइज दिया। दरअसल, माधुरी 15 मई को 57 साल की होने जा रहीं हैं। उनके जन्मदिन से पहले मेकर्स ने हाल ही में एक विशेष एपिसोड का आयोजन किया। इस दौरान उनके पति, डॉ. श्रीराम नेने और उनके प्यारे पालतू कुत्ते कार्मेलो ने शो में आश्चर्यजनक उपस्थिति दर्ज कराई।
हाल ही में इस शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें मेजबान भारती सिंह मंच पर श्रीराम नेने और कार्मेलो का स्वागत करती नजर आ रही हैं। दोनों को देखकर माधुरी के चेहरे पर आश्चर्य साफ नजर आता है। पति को देखकर वीडियो में माधुरी कहती नजर आ रही हैं कि यह उनके लिए सबसे बड़ा सरप्राइज है। इसके बाद कपल मंच पर 'तुमसे मिलके' गाने पर डांस भी करता नजर आता है।
यह पहला मौका नहीं है जब श्रीराम ने माधुरी के डांस शो पर पहुंचे हैं। इससे पहले साल 2013 में वे झलक दिखला जा के छठे सीजन के दौरान शो में नजर आए थे। डॉ. नेने का एक यूट्यूब चैनल भी है, जहां वे लोगों के साथ पैष्टिक व्यंजन से जुड़ी जानकारी साझा करते हैं। साथ ही, वे मेडिकल संबंधित सलाह भी देते हैं। माधुरी को भी अक्सर इस चैनल पर देखा जाता है। माधुरी और श्रीराम नेने साल 1999 में शादी के बंधन में बंधे थे। वे 2011 में वे अमेरिका से भारत आ गए थे।
Actors played Coolie on screen: पर्दे पर कुली बन नजर आ चुके हैं ये सितारे, एक के साथ हुआ था जानलेवा हादसा