सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahakumbh viral girl Monalisa Movie Director Sanoj Mishra receives death threats

'मुझे सिर तन से जुदा करने की धमकी दी जा रही'; वायरल गर्ल मोनालिसा की फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा बोले

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 12 Mar 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

Sanoj Mishra Receives Death Threats: प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आईं मेला विक्रेता मोनालिसा की फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर यह दावा किया है।

Mahakumbh viral girl Monalisa Movie Director Sanoj Mishra receives death threats
सनोज मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर सनोज मिश्रा का दावा है कि उन्हें सिर तन से जुदा करने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने आज गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह बात कही है। बता दें कि सनोज मिश्रा ने ही प्रयागराज महाकुंभ से अपनी खूबसूरत आंखों के कारण चर्चा में आईं मेला विक्रेता मोनालिसा को एक्टिंग डेब्यू कराया। हाल ही में मोनालिसा ने एक मुस्लिम युवक से शादी रचाई है। इसे सनोज मिश्रा ने 'लव जिहाद' करार दिया है। उन्होंने इसे लेकर बीते दिन लंबा पोस्ट साझा कर दुख जताया था। आज गुरुवार को उन्होंने दावा किया कि उन्हें धमकी मिल रही हैं। 

Trending Videos


सनोज का आरोप- 'मोनालिसा का लव जिहाद कराया'
निर्देशक सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'मुझे सिर तन से जुदा करने की धमकी दी जा रही है'। इतना ही नहीं, सनोज ने पीएफआई पर मोनालिसा का लव जिहाद कराने का आरोप भी लगाया है। वे लिखते हैं, 'पी एफ आई ने जाल बनाकर केरल में मोनालिसा का लव जिहाद कराया'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanoj Mishra (@sanojmishra)


Mahakumbh viral girl Monalisa Movie Director Sanoj Mishra receives death threats
मोनालिसा-फरमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

मोनालिसा ने केरल जाकर दूसरे धर्म के युवक से रचाई शादी
बीते दिन बुधवार को मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में आईं। इस बार वजह शादी है। उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली है। मोनालिसा के फैसले से उनके परिवारवाले नाराज हैं। वहीं, मोनालिसा ने अपने प्रेमी के साथ विवाह करने के बाद घर छोड़ दिया है। मोनालिसा ने केरल में बॉयफ्रेंड फरमान खान से पहले कोर्ट मैरिज की और फिर मंदिर में जाकर भी शादी की। वहीं इस मामले में लव जिहाद की बात सामने आने के बाद मोनालिसा के बड़े ताऊ वर्षा भोसले ने कई चौंकाने वाली बातें कही हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने दावा किया कि मोनालिसा को एक्टिंग सिखाने के नाम पर केरल बुलाया गया था, लेकिन बाद में अचानक शादी की खबर सामने आ गई।

कुंभ मेला फेम मोनालिसा की केरल में शादी पर ‘लव जिहाद’ विवाद? ताऊ का दावा - ‘एक्टिंग सिखाने के नाम पर बुलाया’

मोनालिसा की शादी पर सनोज ने दी तीखी प्रतिक्रिया
मोनालिसा महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में माला बेचते समय सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से फैले थे, जिसके बाद वह अचानक चर्चा का विषय बन गई थीं। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म में लॉन्च करने की घोषणा भी की थी। इसी बीच मोनालिसा की शादी की खबर सामने आने के बाद निर्देशक सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखते हुए इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanoj Mishra (@sanojmishra)




सनोज ने कहा- 'बगावत नहीं, लव जिहाद है'
कल बुधवार को सनोज मिश्रा ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट का शीर्षक “ये बगावत नहीं, लव जिहाद है” रखा और दावा किया कि मोनालिसा को बहकाकर यह कदम उठवाया गया है। उन्होंने लिखा कि महाकुंभ में वायरल होने के बाद उन्होंने मोनालिसा को अभिनेत्री बनाने का फैसला किया था और इसके लिए काफी मेहनत भी की। उनका कहना है कि जिन लोगों को उन्होंने मोनालिसा की मदद के लिए चुना था, वही बाद में उनके मैनेजर बनकर गलत दिशा में ले गए। निर्देशक ने दावा किया कि मोनालिसा की जिंदगी पहले से ही कई पारिवारिक संघर्षों से भरी रही है और अब यह फैसला भी उसी का परिणाम है। आज निर्देशक ने दावा किया है कि उन्हें सिर तन से जुदा करने की धमकी दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed