सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Maharashtra Cyber Registered FIR Against Stand up Comedian Praneet More over obscene objectionable content

‘370 की बिरयानी’ मामले पर प्रणीत मोरे पर महाराष्ट्र साइबर पुलिस का शिकंजा, आपत्तिजनक कंटेंट मामले में FIR दर्ज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 11 Jun 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार

FIR Against Stand up Comedian Praneet More: बीते दिनों स्टैंडअप कॉमेडी प्रणीत मोरे के शो के कारण एक बवाल खड़ा हो गया। इस शो में महिलाओं को लेकर अश्लील और अभद्र बातें की गईं। जिसे लेकर अब महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 

Maharashtra Cyber Registered FIR Against Stand up Comedian Praneet More over obscene objectionable content
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लील, आपत्तिजनक और समाज विरोधी सामग्री प्रसारित करने के मामले में स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में प्रणीत के शो पर '370 की बिरयानी' वाला किस्सा सुनाने वाले हिमांशु जांगड़ा और एक अन्य वीडियो में आपत्तिजनक किस्सा सुनाने वाली डॉ. सेजल पवार समेत कुछ और लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है।

कई धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर
अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला महाराष्ट्र साइबर पुलिस के नोडल साइबर पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 36/2026 के तहत दर्ज किया गया है। आरोपियों पर बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में महिलाओं के लिए अपमानजनक बात कही गई
जांच में सामने आया कि हिमांशु जांगड़ा के एक वायरल वीडियो में डेट पर खर्च किए गए पैसे के बदले शारीरिक संबंध का अधिकार होने जैसी टिप्पणी की गई। इस बात को महिलाओं की गरिमा और सहमति (Consent) का अपमान माना गया है। 

विज्ञापन

हिमांशु जांगड़ा नाम के इस व्यक्ति ने महिलाओं के अपमानजनक बात स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में ही कही थी। इसके बाद यह वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा की खूब आलोचना हुई।

प्रणीत, हिमांशु और डॉ. सेजल पवार को जारी हुआ समन
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो से ही एक अन्य वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें डॉ. सेजल पवार नाम की एक महिला भी आपत्तिजनक बात कही थी। सेजल पर मेडिकल एजुकेशन में उपयोग किए जाने वाले शवों और मृत व्यक्तियों के संबंध में कथित रूप से अशोभनीय और अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप है। इस बात को सार्वजनिक शालीनता के विरुद्ध बताया गया है।
यही कारण है कि महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और डॉ. सेजल पवार को पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed