फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahesh Bhatt birthday his unreleased film ab meri bari with Parveen Babi Dev Anand Rishi Kapoor Ranjeet Amjad

Mahesh Bhatt: क्यों ठंडे बस्ते में चली गई महेश भट्ट की 'अब मेरी बारी'? परवीन बाबी साथ नजर आने वाले थे देव आनंद

Fri, 20 Sep 2024 02:09 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 20 Sep 2024 02:09 PM IST
सार

महेश भट्ट द्वारा बनने वाली कई फिल्मों का एलान हुआ था, मुहूर्त भी हुए और शूटिंग भी शुरू हुई, लेकिन वे फिल्में कभी बन नहीं पाई, जिसमें से एक है 'अब मेरी बारी'। इसे महेश अभिनेत्री परवीन बाबी के साथ बनाना चाहते थे।

विज्ञापन
Mahesh Bhatt birthday his unreleased film ab meri bari with Parveen Babi Dev Anand Rishi Kapoor Ranjeet Amjad
फिल्म अब मेरी बारी, महेश भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्मी 20 सितंबर 1948 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने इस इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दीं, जो सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर भी हुईं। महेश भट्ट ने कई फिल्मों का निर्माण किया तो कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन भी किया। अपनी सभी फिल्मों से वे पर्दे पर एक अलग तरह का जादू उतारते हैं।

विज्ञापन

क्यों बंद हो गई 'अब मेरी बारी'
महेश भट्ट द्वारा बनने वाली कई फिल्मों का एलान हुआ, जिसमें से कई फिल्में ठंडे बस्ते में चली गईं। कुछ फिल्मों पर कलाकारों की बात नहीं बनी तो किसी को बजट के कारण बंद कर दिया गया। वहीं, एक ऐसी भी फिल्म है, जो सिनेमाघरों में आना तो दूर की बात शूटिंग सेट तक भी ठीक से नहीं पहुंच पाई। वह फिल्म है 'अब मेरी बारी'। इस फिल्म में परवीन बाबी मुख्य भूमिका निभाने वाली थीं, लेकिन यह बनने से पहले ही बंद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कलाकारों के साथ बनने वाली थी फिल्म
इस फिल्म का जिक्र एक सीनियर फिल्म जर्नलिस्ट ने किया है। फिल्म समीक्षक दिलीप ठाकुर ने लिखा, 'आज महेश भट्ट का जन्मदिन है। उनकी कुछ फिल्मों का केवल एलान हुआ, कुछ फिल्म के सिर्फ मुहूर्त हुए और कुछ फिल्म की कुछ शूटिंग भी हुई, मगर वो फिल्में रिलीज नहीं हुईं। उसमे एक यह फिल्म 'अब मेरी बारी' है। इस फिल्म की विशेष बात यह थी कि इस फिल्म में देव आनंद थे। साथ ही ऋषि कपूर, परवीन बाबी, टीना मुनीम, रणजित, डाॅ. श्रीराम लागू और अमजद खान भी थे। यह फिल्म बननी चाहिए थी। महेश भट्ट की निर्देशन मे देव आनंद देखना दिलचस्प रहता।'

विज्ञापन

परवीन बाबी इस वजह से नहीं कर पाई थीं शूटिंग
दरअसल, एक बार इस फिल्म का जिक्र महेश भट्ट ने भी पुराने साक्षात्कार में किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे परवीन के साथ फिल्म बनाने के लिए उत्साहित थे, कास्ट और शूटिंग की सभी बातें तय हो चुकी थीं, लेकिन उस दौरान परवीन बीमार चल रही थीं और मानसिक संबंधी मुद्दों पर ध्यान दे रही थीं, ऐसे में वे शूटिंग करने में असमर्थ थीं। ऐसे में फिल्म बीच में रोकनी पड़ी। फिर इस फिल्म को अभिनेत्री रेखा के साथ शुरू किया गया, लेकिन फिर बजट के कारण इस फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed